
दिल्ली. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में अजब गजब के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. अब दिल्ली मेट्रो के अंदर एक और लड़की का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो पर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं.
दरअसल, दिल्ली मेट्रो के एक कोच के अंदर का यह वीडियो है. वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की कैसे हेयर स्ट्रेटनर की मदद से अपने बाल सीधे कर रही है. युवती ने कोच के चार्जिंग प्वाइंट से यह हेयर स्ट्रैटनर जोड़ा हुआ है और वह अपने बाल स्ट्रेट कर रही है. इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो कि अब वायपल हो गया है.
बस यही देखना बाकि रह गया था….!! #DelhiMetro pic.twitter.com/bcLvmkxQQK
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) June 17, 2023
.
Tags: Car video viral, Delhi Metro, Delhi news updates
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 07:33 IST






