Fathers Day 2023 Gifts: इस खास अवसर पर पिता को दें प्‍यार भरा उपहार, बेस्‍ट हैं ये 6 मॉडर्न तोहफे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

तोहफे देकर आप पिता के प्रति अपनी भावना व्‍यक्‍त कर सकते हैं.
आप कुछ ऐसे तोहफे दें जो उनके काम आए या भावनाओं से जुड़ी हों.

Best Fathers Day Gifts 2023: हर बच्‍चे के लिए उसका पिता सुपर हीरो की तरह होता है. पिता के दम पर बच्‍चे बेहिचक जीवन में आगे बढ़ते हैं और परेशानियों में खुद को अकेला नहीं महसूस करते. हर मुश्किल हालात की दवा पिता के पास आसानी से मिल जाती है. यही वजह है कि बच्‍चे और पिता के बीच एक अलग तरह का रिश्‍ता होता है जो कई बार शब्‍दों से बयां नहीं किया जा सकता. पिता की कठोर लगने वाली बातों के पीछे अगर आप भी अपनी भलाई को पहचानने लगे हैं तो जरूर इस साल उनके प्रति अपने सम्‍मान और प्‍यार को तोहफे के रूप में व्‍यक्‍त करें.

पापा के लिए बेस्‍ट हैं ये तोहफे

स्‍मार्ट वॉच
अगर आपके पिता को नए तरह के गैजेट्स पसंद हैं तो उन्‍हें एक स्‍मार्ट वॉच आप तोहफे में दे सकते हैं. इस स्‍मार्ट वॉच की मदद से वे अपनी सेहत पर भी नजर रख सकते हैं और फोन कॉल्‍स, मैसेज आदि भी चेक कर सकते हैं.

ग्रूमिंग किट
आप अपने पापा को उनकी फेवरेट कंपनी का ग्रूमिंग किट खरीदकर दे सकते हैं. इसमें शेविंग किट से लेकर फेवरेट आफ्टर शेव लोशन, क्रीम, स्‍क्रबर आदि भी आप एड करा सकते हैं. यकीन मानिए, पापा को आपका ये तोहफा काफी काम का लगेगा.

ये भी पढ़ें: लोगों को घमंडी लगता है आपका बिहेवियर, 5 आसान टिप्स की लें मदद, मिनटों में दूर होगी गलतफहमी

हैंड बैग
अगर आपके पापा ऑफिस गोइंग हैं या बहुत अधिक ऑफिस ट्रैवल करते हैं तो आप उन्‍हें हैंड पर्स तोहफे में दे सकते हैं. इसमें आसानी से मोबाइल, पर्स, सनग्‍लास, जरूरी कागजात, चाभियां आदि रखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: 6 तरीकों से बढ़ाएं सेल्फ कॉन्फिडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर करें फोकस, मिनटों में बढ़ेगा आत्मविश्वास

रेडियो
भले ही जमाना बदल गया है लेकिन पापा लोगों के लिए रेडियो का क्रेज कम नहीं हुआ है. इसलिए इस साल आप पापा को रेडियो तोहफे में देकर देखें. आप चाहें तो ट्रेडिशनल रेडियो खरीदें या डिजिटल.

शर्ट या कुर्ता
अगर आपके पापा को ड्रेस का शौक है तो आप उन्‍हें इस साल एक अच्‍छा सा उनकी पसंद के रंग का शर्ट खरीदकर दे सकते हैं. यही नहीं, पापा की पर्सनैलिटी के हिसाब से आप उनके लिए कुर्ता  भी खरीदकर तोहफे में दे सकते हैं.

फायर टीवी स्टिक
अगर आपके पापा को टीवी या मूवी देखना पसंद है तो आप उन्‍हें फायर टीवी स्टिक खरीद कर तोहफे में दें. इसमें अमेजॉन प्राइम, यूट्यूब, हॉटस्‍टार आदि पर मूवी, गाने, वेबसीरीज आदि भी देख सकते हैं.

Tags: Father Day, Gifts, Lifestyle, Relationship

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें