The Ashes: जिसने देश के लिए दी कुर्बानी, ऑस्ट्रेलिया ने उसी के साथ कर दिया खेला, स्टार पेसर क्यों हुआ ड्रॉप?

हाइलाइट्स

मिचेल स्टार्क ने फाइनल में की किफायती गेंदबाजी.
एशेज के पहले टेस्ट में स्टार्क को ड्रॉप किया गया है.

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने कड़ी मेहनत की. जिसका नतीजा उन्हें ट्रॉफी का साथ मिला. जहां एक तरफ टीम इंडिया के प्लेयर्स आईपीएल का लुत्फ उठा रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ कंगारू टीम के 9 खिलाड़ी इंग्लैंड की पिच पर पसीना बहाते नजर आए. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जिस अहम खिलाड़ी ने टीम के लिए कुर्बानी दी, उसी को एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ड्रॉप कर दिया गया.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क ने अपने देश को सबसे पहली प्राथमिकता दी. स्टार्क ने आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम ही नहीं दिया, जिसकी वजह चैंपियनशिप फाइनल पर फोकस करना था. उन्होंने फाइनल में टीम की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया. इसके बावजूद वह एशेज सीरीज के पहले ही टेस्ट की प्लइंग-11 से बाहर नजर आए. अब कई लोगों के जहन में एक ही सवाल है कि ऑस्ट्रेलिया के टीम प्रबंधन ने टीम में यह बड़ा बदलाव आखिर क्यों किया?

फाइनल में कैसा था प्रदर्शन?

मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ फाइनल में किफायती गेंदबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में विराट कोहली को महज 14 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरा सपना साबित हो सकते थे. वहीं, दूसरी पारी में स्टार्क ने अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया, जो पहली पारी में अपने शतक से महज 11 रन दूर रह गए थे. दोनों पारियों में मिलाकर स्टार्क ने 4 विकेट झटके, लेकिन उसमें 2 विकेट ऐसे थे जो ऑस्ट्रेलिया और ट्रॉफी के बीच दीवार बन सकते थे.

ENG vs AUS: उस्मान ख्वाजा का बर्मिंघम में धमाल, ऑस्ट्रेलिया की कराई जबर्दस्त वापसी

एशेज के पहले टेस्ट में मिचले स्टार्क को ड्रॉप किया गया. उनके स्थान पर जोश हेजलवुड इंग्लिश टीम को चुनौती पेश करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे. पिछली एशेज सीरीज में हेजलवुड ने बेहतरीन गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को खिताबी जीत दिलाने में अहमे रोल निभाया था.

Tags: Ashes, Australia vs England, Mitchell Starc

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More