Weather Update: मानसून कई इलाकों में सक्रिय, दिल्ली-NCR समेत 28 राज्यों में आज बारिश, 9 में हीटवेट को लेकर IMD का अलर्ट

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है और आंधी (Thunderstorm) के साथ बारिश (Rainfall हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के मुताबिक 18 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. आईएमडी के मुताबिक 19 से 22 जून के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों और आसपास के इलाकों में मानसून (Monsoon) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. आज दक्षिण-पूर्व राजस्थान और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने साइक्लोन बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) के असर से पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी ने आज पश्चिम राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही गुजरात, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है. जबकि उत्तराखंड में कई जगहों पर तेज आंधी (60-70 किमी. प्रति घंटे की गति) के साथ ओले (Hail) गिरने की संभावना है.

imd

आईएमडी के मुताबिक आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बिजली, तेज आंधी और गरज के साथ बारिश बारिश होने की उम्मीद जताई है.

आज भी देश के कई हिस्सों में भीषण लू का कहर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में गंभीर लू (Heat Wave) के हालात बनने की संभावना जताई है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की उम्मीद है. लू को लेकर आईएमडी ने इल राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज रात भी गर्म रहने की संभावना है. आईएमडी ने साइक्लोन बिपरजॉय के असर से राजस्थान में 25-35 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 45 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई है.

Tags: Delhi Weather Update, Heatwave, Monsoon, Rain, Weather updates

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More