BIG Budget Songs: जितने में बने हैं ये 7 गाने, उतने में खरीद लेंगे बंगला और गाड़ी, ऐशो-आराम से कट जाएगी जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बीते कई दशक से आइटम गानों का चलन काफी बढ़ गया है. वहीं अब बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस भी आइटम गाने कर खूब वाहवाही बटोरती हैं और इन गानों के लिए मोटी रकम भी चार्ज करती हैं. आज हम आपको उन 5 आइटम सॉन्ग के बारे में बताएंगे, जो दर्शकों की ऑल टाइम फेरवरेट रही हैं और एक नया ही रिकॉर्ड कायम किया है. हालांकि इन गानों पर मेकर्स ने काफी मोटी रकम खर्च बनवाया था.

‘पार्टी ऑल नाइट’ सॉन्ग
साल 2013 में आई अक्षय कुमार- सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म बॉस का गाना ‘पार्टी ऑल नाइट’ गाना आपको आज भी पार्टी, इवेंट में सुनने को मिल जाता है. आज भी यह गाना जब डीजे पर बजता है फैंस पर झूमने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं यह गाना बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों में एक है. इस गाने को 6 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया है. अक्षय, सोनाक्षी और हनी सिंह फीचर्ड पार्टी सॉन्ग है.

” isDesktop=”true” id=”6562173″ >

‘मलंग’ सॉन्ग
आमिर खान-कैटरीना कैफ की फिल्म धूम-3 साल 2013 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पहली बार कैट को आमिर खान के साथ देखा गया था. फिल्म के साथ ही साथ फिल्म का मलंग गाना दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड का यह सुपरहिट गाना 3 करोड़ के बजट में बना था.

” isDesktop=”true” id=”6562173″ >

‘ठां कर के’ सॉन्ग
रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म गोलमाल रिटर्न्स साल 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का एक ‘ठां कर के’ गाना आज भी दर्शकों की जुबां पर रहता है. बता दें कि इस गाने को रोहित शेट्टी ने 3 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया था.

” isDesktop=”true” id=”6562173″ >

‘सैटरडे सैटरडे’ सॉन्ग
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का ‘सैटरडे सैटरडे’ आलिया और वरुण पर फिल्माया गया था जो एक पार्टी सॉन्ग रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने को 3 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है, जिसमें सिंगर बादशाह की फीस भी शामिल है.

” isDesktop=”true” id=”6562173″ >

‘राम चाहे लीला’ सॉन्ग
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म राम लीला साल 2013 में आई थी. इस फिल्म के कई सारे गानों ने उन दिनों धूम मचा दी थी. हालांकि एक आइटम नंबर में प्रियंका चोपड़ा ने अपने डांस के साथ हर किसी को हैरान कर दिया था. कहा जाता है कि इस गाने में प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी के लिए फिल्म के निर्माताओं को 6 करोड़ रुपये खर्च कर दिया था.

” isDesktop=”true” id=”6562173″ >

‘ऊ अंतावा’ सॉन्ग
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा का ‘ऊ अंतावा’ गाना भी काफी भारी बजट के साथ बनाया गया है. यह गाना एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और अल्लू अर्जुन पर फिल्माया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने 5 करोड़ रुपये में बनाया गया है, जिसमें सामंथा प्रभु की फीस भी शामिल है.

” isDesktop=”true” id=”6562173″ >
” isDesktop=”true” id=”6562173″ >
‘छम्मक छल्लो’ सॉन्ग
शाहरुख खान-करीना कपूर पर फिल्माया गाया गाना ‘छम्मक छल्लो’ को 3 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. यह गाना रा वन फिल्म का है.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें