Weather Alert! छत्तीसगढ़ में बिपरजॉय तूफान का असर, नहीं मिलेगा फिलहाल गर्मी से राहत, चलेगी लू


रामकुमार नायक/रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है. छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गर्म लहरे यानी लू चलने की संभावना है. कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं. रायपुर का तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया है. ऐसे में लोगों के बीच यह संशय बनी हुई है कि बिपरजॉय चक्रवात का असर कितना पड़ेगा और किन किन जिलों में पड़ेगा.


बिपरजॉय तूफान का पड़ेगा असर
मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहले से ही मानसून का आगमन देरी से था. बिपरजॉय चक्रवर्ती तूफान की वजह से मानसून के आने में और देरी नहीं हो सकती है. बिपरजॉय का मानसून पर बहुत प्रभाव पड़ा है. साइक्लोन के समाप्त होने पर मानसून की एक्टिविटी बढ़ने वाली है. अगले दो से तीन दिनों तक ऐसे गर्मी रहेगी और प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

बारिश से तापमान में गिरावट नहीं आएगी, लेकिन उसके बाद तीसरे चौथे दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना है. जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने की प्रबल संभावना है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 13:14 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More