
नई दिल्ली. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को अपना ‘अच्छा दोस्त’ कहने के एक दिन बाद बीजेपी की तेलंगाना यूनिट के प्रमुख बंदी संजय कुमार ने इसे एक ‘नौटंकी’ करार दिया. संजय कुमार ने दावा किया गया कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के ‘ग्राफ को नुकसान पहुंचाने’ और कांग्रेस की छवि सुधारने की साजिश कर रहे थे. भाजपा नेता ने सवाल पूछा कि अगर मुख्यमंत्री केसीआर वास्तव में उन्हें एक अच्छा दोस्त मानते हैं तो हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी क्यों नहीं करते हैं या नीति आयोग (Niti Aayog) की बैठकों में शामिल नहीं होते हैं?
बंदी संजय ने एक ट्वीट में कहा कि ‘केसीआर की नौटंकी में मत फंसो. वह भाजपा के ग्राफ को नुकसान पहुंचाने और कांग्रेस की छवि बढ़ाने की साजिश कर रहे हैं. एक तरफ तो वह पीएम नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बता रहे हैं. अगर पीएम मोदी आपके मित्र हैं, तो आप उनकी अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर क्यों नहीं जाते हैं, या नीति आयोग की बैठकों में हिस्सा क्यों नहीं ले रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘केसीआर के शासन में तेलंगाना पूरी तरह से तबाह हो गया है, भाजपा की डबल इंजन सरकार से ही विकास संभव है.’
Don’t fall for KCR’s gimmicks. He is conspiring to damage the BJP’s graph and increase the image of the Congress. Part of it is calling PM @narendramodi ji his friend. If Modi ji is ur friend, why are you not receiving him at the airport, or attending NiTI Aayog meetings.
Once… pic.twitter.com/vkW0TTxuMf
— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) June 16, 2023
.
Tags: Bandi Sanjay Kumar, BJP, CM KCR, Pm narendra modi, Telangana News
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 13:08 IST






