क्या आपने देखा MS धोनी का न्यू लुक और बदला अंदाज! लोगों ने रणवीर सिंह से की तुलना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिखा श्रेया/रांची. आईपीएल 2023 जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी झारखंड की राजधानी रांची लौट आये है. माही का बदला हुआ अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. धोनी को इस रूप में शायद ही पहले किसी ने देखा होगा. धोनी के कपड़े बिल्कुल अतरंगी हैं जो बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से इंस्पार (प्रेरित) नज़र आ रहा है. सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर में धोनी के इस लुक को उनके फैन काफी पसंद कर रहे हैं. वायरल फोटो पर धोनी के फैंस उन पर काफी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, धोनी के एक जबरा फैन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की है. इसमें माही भी उसके साथ नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस की है. इसमें धोनी सफेद दाढ़ी और रंगीन नाइट सूट में नजर आ रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने सफेद दाढ़ी में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. अमूमन महेंद्र सिंह धोनी कपड़ों को लेकर हमेशा संजीदा रहे हैं. वो ज्यादातर सिंपल कपड़ों में ही नजर आते हैं, लेकिन माही को अतरंगी कपड़े में देख कर फैंस रणवीर सिंह से उनकी तुलना कर रहे हैं.

एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, धोनी क्रिकेट में ही तो हीरो हैं ही. साथ ही, अपने लुक के मामले में भी वो बॉलीवुड अभिनेता को टक्कर देते नजर आते हैं. धोनी एक परफेक्ट ऑल राउंडर हैं. उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है.

CSK को 5वीं बार जिताया IPL टूर्नामेंट का खिताब

बता दें कि, पिछले महीने चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा कर पांचवी बार खिताब अपने नाम किया था. एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग के लिए यह खिताब काफी खास रहा क्योंकि टी-20 और आईपीएल खिताब जीतने वाले धोनी सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं.

Tags: Dhoni new hairstyle, Jharkhand news, Local18, M s dhoni, Mahendra Singh Dhoni, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें