मुंबईः ओम राउत की बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष (adipurush) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. कुछ यूजर फिल्म के वीएफएक्स और डायलॉग्स को लेकर जहां फिल्म की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे मॉडर्न रामायण बता रहे हैं. सोने की लंका को काला दिखाना, पुष्पक विमान की जगह लंकेश का उड़ते पक्षी पर सवार होना, जानकी के सफेद वस्त्र और हनुमान के डायलॉग सुनकर दर्शकों ने माथा पकड़ लिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर मिल रहे निगेटिव रिव्यूज के बाद भी फिल्म ने ओपनिंग के मामले में इतिहास रच दिया है. ढेरों कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच रिलीज हुई आदिपुरुष ने पहले ही दिन कमाी के मामले में परचम लहरा दिया है.
तमाम ट्रेड एनालिस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अलग-अलग आंकड़े शेयर कर रहे हैं. हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज हुई आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है. Sanchilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 95 करोड़ के आस-पास कलेक्शन किया है. हालांकि, ये शुरुआती रुझान हैं. यानी महाकाव्य रामायण पर आधारित प्रभास-स्टारर मैग्नम ओपस सभी भाषाओं के घरेलू सर्किलों में 95-98 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा कमा सकती है.
ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने खुलासा किया था कि रिलीज के पहले दिन ही आदिपुरुष हिंदी 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. उन्होंने ट्वीट किया, “आदिपुरुष हिंदी के पहले दिन का शुरुआती अनुमान 40 करोड़ रुपये है. पूरे भारत में.”

पठान और केजीएफ 2 से अभी भी पीछे है आदिपुरुष!
हालांकि, अभी भी यह, शाहरुख खान की पठान, जिसने भारत में 57 करोड़ रुपये एकत्र किए, और यश की केजीएफ 2 के हिंदी संस्करण, जिसने भारत में 54 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की, जैसी फिल्मों को मात देने से पीछे रह जाएगी. हिंदी में फिल्म के 40 करोड़ के आस-पास ओपनिंग की संभावना है.
Sacnilk के शुरुआती अनुमानों की रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष ने हिंदी बेल्ट में 35 से 40 करोड़ रुपये, तेलुगु में 58.50 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.40 करोड़ रुपये, तमिल में 0.70 करोड़ रुपये और फिल्म के कन्नड़ संस्करण ने 0.4 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मोटे तौर पर फिल्म की पहले दिन की कमाई मोटे तौर पर 95 करोड़ रुपये है. हालांकि, वास्तविक आंकड़े अभी आने बाकी हैं.
.
Tags: Adipurush, Kriti Sanon, Prabhas
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 11:23 IST






