MG का भारत से बंधने वाला है बोरिया बिस्तर ? महिंद्रा बन सकता है नया मालिक !


नई दिल्ली. एमजी मोटर्स भारत में अपने बिजनेस का बड़ा शेयर बेचने की तैयारी कर रहा है. यह खबर काफी वक्त से मार्केट में चर्चा का विषय बनी हुई है. एमजी के लिए कई खरीदारों के नाम भी सामने आ रहे हैं. हाल ही में खबर थी कि JSW ग्रुप इस खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहा है. अब इस सिलसिले में नया अपडेट सामने आया है.

लेटेस्ट अपडेट से पता चलता है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ-साथ हिंदुजा समूह (अशोक लेलैंड के मालिक) भी एमजी मोटर इंडिया की इक्विटी का एक बड़ा हिस्सा हासिल करने की होड़ में हैं.

यह भी पढ़ें : हीरो पर भारत सरकार की नजर, इनकम टैक्स की रिपोर्ट पर लिया संज्ञान, कंपनी ने कहा- हमें नहीं जानकारी

महिंद्रा के साथ हिंदुजा ग्रुप भी होड़ में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय कार बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की अपनी रणनीति के तहत अपनी 45-48 प्रतिशत हिस्सेदारी सेल के लिए उपलब्ध कराई है. माना जा रहा है कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप के सज्जन जिंदल कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी ले सकते हैं. इस बारे में लगातार खबरें सामने आ रही हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ-साथ हिंदुजा ग्रुप भी इस डील में काफी इंट्रेस्टेड हैं ऐसी खबरें आ रही हैं.

चीन से फंडिंग पर रोक
2020 में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव पैदा होने के बाद से, चीन से एमजी मोटर इंडिया में विदेशी निवेश भारत सरकार की और से चीनी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों का असर साफ दिख रहा है. इन प्रतिबंधों ने एमजी मोटर इंडिया को अपनी पैरेंट कंपनी, SAIC ग्रुप से फंडिंग पर रोक लगा दी है. नतीजतन, हलोल, गुजरात में एक नई प्रोडक्शन यूनिट की स्थापना सहित कंपनी की कई योजनाओं में रुकावट आ रही है.

यह भी पढ़ें : रॉयल एनफील्ड को ‘बादशाहत’ खत्म करने आ रही ‘देसी’ क्रूजर बाइक, इस इंडियन कंपनी ने कर ली तैयारी

नए भारतीय शेयरहोल्डर्स को शामिल करने के साथ, एमजी मोटर इंडिया अपनी चीनी पहचान को कम कर देगी क्योंकि बोर्ड में अधिकांश हिस्सेदारी भारतीय कंपनियों के पास होगी. इससे कंपनी को भारतीय कंपनियों से इनवेस्टमेंट जुटाने में कंपनी को आसानी होगी. हालांकि, हिस्सेदारी का असर तुरंत नहीं दिखेगा, क्योंकि इक्विटी में कमी अगले 3-4 सालों में धीरे-धीरे होगी. MG Motor India ने 2019 में देश में अपना बिजनेस शुरू किया और वर्तमान में Astor, Hector, Hector Plus और Gloster जैसी SUVs पेश करती है. इसमें अपने भारतीय पोर्टफोलियो में जेडएस ईवी और कॉमेट ईवी जैसे सभी इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News, MG motors

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More