अलवर में बने सरस घी की डिमांड दिल्ली तक, सेना से मिला 110 टन घी का ऑर्डर

पीयूष पाठक/ अलवर. देश भर में शुद्धता का विश्वास जमा चुकी अलवर सरस डेयरी के प्रोडेक्ट की सप्लाई दिल्ली में स्थित सेना की छावनियों में भी खूब हो रही है. अलवर सरस डेयरी के दूध के बाद यहां का देशी घी भी सेना के जवानों को खूब भा रहा है. यही कारण है कि सेना की ओर से मंगाए गए देशी घी में अलवर सरस डेयरी को 110 टन का ऑर्डर मिला है. अलवर सरस डेयरी पूर्व में भी दिल्ली डिफेंस को 72-72 मीट्रिक टन देशी की दो बार सप्लाई कर चुकी है.खाद्य पदार्थों में मिलावट की बढती शिकायतों के दौर में अलवर सरस डेयरी का दूध, घी एवं अन्य उत्पाद पर लोगो का विश्वास अभी कायम है. यही कारण है कि हर घर की पहली मांग अलवर सरस डेयरी के दूध और घी की है. वहीं अब सेना का विश्वास भी अलवर सरस डेयरी पर बढा है. वैसे तो सेना में हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों की सरकारी डेयरियों से दूध व घी आदि की आपूर्ति की जाती है, लेकिन इनमें भी राजस्थान के अलवर की सरस डेयरी के उत्पादों की मांग सेना में लगातार बढ रही है.

राष्टपति भवन तक होता है सरस का दूध सप्लाई

अलवर सरस डेयरी पूर्व में दिल्ली डिफेंस एवं राष्टपति भवन में कार्यरत सेना के जवानों के लिए दूध की सप्लाई कर चुकी है. वहीं दो बार 72- 72 मीट्रिक टन सरस देशी घी की सप्लाई भी कर चुकी है. इस बार दिल्ली डिफेंस की देशी घी की कुल 314 मीट्रिक टन मांग में अकेले अलवर सरस डेयरी को 110 टन देशी घी सप्लाई का ऑर्डर मिला है. यह देशी घी इस साल जुलाई – अगस्त मे व इसके कुछ महीने बाद दिल्ली डिफेंस को सप्लाई किया जाएगा.

अलवर सरस डेयरी के एमडी महेश शर्मा ने कहा कि गुणवत्ता ही सफलता का राज है.हमारे प्रोडक्ट की गुणवत्ता ही सरस डेयरी की सफलता का राज है. दिल्ली डिफेंस से लेकर विभिन्न राज्यो के सरकारी उपक्रमों में सरस डेयरी के प्रोडक्ट की मांग है. अलवर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों व दिल्ली व अन्य राज्यों में भी अलवर सरस डेयरी का दूध, घी व अन्य प्रोडक्ट लोगों की पसंद बन रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 15:45 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More