कर्नाटक के कलबुर्गी में रेत माफिया का दुस्साहस, कांस्टेबल को ट्रक से कुचला, हुई दर्दनाक मौत, ड्राइवर अरेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक पुलिस कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर हत्या.
कांस्टेबल अवैध रेत खनन को रोकने की कोशिश कर रहे थे.
जिसके कारण ट्रक चालक ने सिपाही को कुचल डाला.

कलबुर्गी. कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के जेवरगी तालुका के नारायणपुरा गांव के पास रेत माफिया ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की कथित तौर पर कुचलकर हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब नेलोगी थाने के 51 वर्षीय कांस्टेबल मयूरा अवैध खनन से रेत ले जा रहे एक ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद ट्रक चालक ने सिपाही को कुचल डाला. पुलिस ने आरोपी सिद्धन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पूछताछ के दौरान सिद्दन्ना ने अपना अपराध कबूल किया है. ड्राइवर ने कहा कि कांस्टेबल ने रेत को अवैध ढंग से ले जाने को रोक तो उसने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. कलबुर्गी की एसपी ईशा पंत ने कहा कि ‘वहां रेत का भंडार है, जो एक निजी शख्स का है. रेत में से कुछ पीडब्ल्यूडी का भी है. कांस्टेबल अवैध रूप से रेत का खनन करने वाले लोगों को कंट्रोल करने के लिए गश्त पर था. इस दौरान अवैध रेत ले जा रहे वाहन के ड्राइवर ने कांस्टेबल को कुचल कर मार डाला.’

Tags: Death, Karnataka News, Police constable, Sand mafia

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें