लग्जरी सामान की खदान है दिल्ली का ये मार्केट, रईसों की शॉपिंग की फेवरेट जगह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिया पांडे/दिल्ली. दिल्ली की सबसे महंगी मार्केट में से एक है खान मार्केट. यह मार्केट बड़े शोरूम, बुटिक और रेस्टोरेंट के लिए जानी जाती है. अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आप खान मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं, क्योंकि इस मार्केट में आपको बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह मार्केट फेमस क्यों है? चलिए जानते हैं इस मार्केट की खासियत.

खान मार्केट की शुरुआत सन् 1951 में हुई थी. इस मार्केट का नाम स्‍वतंत्रता सेनानी अब्‍दुल गफार खान के भाई अब्‍दुल जब्‍बार खान के नाम पर रखा गया. इस मार्केट का यह नाम बंटवारे के बाद भारत आकर बसे अप्रवासियों ने दिया था. कहते हैं कि विभाजन के समय जब सांप्रदायिक तनाव चरम था तो उस माहौल में अब्दुल जब्बार लाखों हिंदुओं को पाकिस्तान से सुरक्षित निकाल कर भारत लाए थे.

खान मार्केट में मिलते है लेटेस्ट और ट्रेंडिंग कपड़े

लड़कियां अपने वॉर्डरोब में लेटेस्ट और ट्रेंडी कपड़े रखना पसंद करती हैं. इसलिए वह हर महीने शॉपिंग करती हैं, अगर आप भी कपड़े खरीदने के शौकिन हैं तो आप खाान मार्केट जा सकती हैं. यहां आपको बाकी सभी मार्केट के मुकाबले लेटेस्ट और ट्रेंडिंग कपड़े मिलते हैं, जो अन्य मार्केट में नहीं मिलते हैं. इसलिए खासतौर पर यहां कॉलेज गोइंग गर्ल या वर्किंग वुमेन शॉपिंग करना पसंद करती है.

खान मार्केट में फुटवियर के लिए है ढेरो ऑप्शन

इस मार्केट में आपको सभी ब्रांडेड शॉप मिल जाएंगे, जहां से आप अपने मन पसन्द के जूते खरीदना चाहते हैं तो यहां आप जरूर आएं. यहां हर तरह के जूते, सैंडल मिलते हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे. खान मार्केट में अच्छे बूट्स और हील्स खरीदने के लिए कई दुकानें मिल जाएंगी.

जानें खान मार्केट का समय और लोकेशन

यह बाजार सुबह 10 से रात 11 बजे तक खुला रहता है और यह सप्ताह में एक दिन यानी रविवार को बंद रहता है. इसका नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन खान मार्केट ही है, जो वायलेट लाइन से आता है.
Location:https://g.co/kgs/akPDoP

Tags: Delhi, Delhi-ncr, Latest hindi news, Local18, Noida news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें