01

मुंबईः बॉलीवुड के डिस्को डांसर, मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) अपने समय के लीडिंग एक्टर्स में से एक रहे हैं और उनकी पत्नी योगिता बाली भी कम फेमस नहीं रहीं. मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के बाद नमोशी भी अपनी बॉलीवुड जर्नी शुरू कर चुके हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने अपने बॉलीवुड करियर में कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप फिल्में दीं, लेकिन इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता प्रभावित नहीं हुई. आज भी उन्हें उतना ही प्यार मिलता है, जितना कि तब मिलता था जब वह सुपरस्टार थे. इंडस्ट्री में मिथुन चक्रवर्ती के दरियादिली के किस्से भी कम मशहूर नहीं हैं. आज मिथुन चक्रवर्ती अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो चलिए उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ा एक दिल को छू लेने वाला किस्सा आपको बताते हैं.
Author: Jagran Times
Post Views: 17






