The Ashes Series 2023: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच द एशेज का बेसब्री से इंतजार, देखिए पूरा शेड्यूल, जाने भारत में कैसे देखें मैच

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट की बहुचर्चित सीरीज एशेज की शुरुआत होने जा रही है. 16 जून से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें एक बार फिर से आमने सामने होंगी. इस सीरीज पर दुनियाभर की नजरें रहती है. ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हराकर टेस्ट में अपनी बादशाहत साबित की है. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इस बात किसकी बादशाहत होती है यह देखना दिलचस्प होगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC खिताब अपने नाम करके उतर रहा है तो मेजबान ने पिछले साल 13 टेस्ट खेलने के बाद कुल 11 में जीत हासिल की थी. अपने घर पर खेलते हुए इंग्लैंड की टीम और भी खतरनाक हो जाती है. पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने एशेज पर कब्जा किया था. इंग्लैंड की टीम इसे हासिल करने के लिए बेकरार होगी. मुकाबला गजब का होने की उम्मीद है.

एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले जान लीजिए इसका पूरा कार्यक्रम. पहला टेस्ट एड्जबेस्टन में 16 से 20 जून तक खेला जाना है. दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 28 जून से 2 जुलाई के बीच खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में 6 जुलाई से 10 जुलाई बीच होगा. चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 19 जुलाई से 23 जुलाई के बीच खेला जाना है. पांचवां और आखिरी टेस्ट द ओवल में 27 से 31 जुलाई के बीच होगा.

पहले मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

बेन डकेट, जैक क्राउले, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान) जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन. कप्तान बेन स्टोक्स को मिलाकर टीम के पास कुल चार तेज गेंदबाज हैं. मोइन अली और जो रूट स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस ( कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर

भारत में कब और कैसे देखें मैच

एशेल सीरीज की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है. पहला मैच एजबेस्टन में खेला जाना है. भारतीय समय के मुताबिक यह मैच दोपहर के 3.30 बजे शुरू होगा. मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. भारत में अगर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो सोनी लिव ऐप पर आप एशेज का मजा उठा सकते हैं.

Tags: Ashes

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More