विराट कोहली पर अफगानिस्तान के गेंदबाज ने लगाए आरोप, IPL 2023 में हुई बदसलूकी, मैच के बाद किया गया सबकुछ


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का अंत काफी दिन पहले हो चुका है लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जो कभी खत्म नहीं होने वाली. विराट कोहली और गौतम गंभीर की टीम लकनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक के बीच हुई झड़प सबको याद है. इसको लेकर अब तक कई बार काफी कुछ कहा जा चुका है. अब नवीन ने मैदान पर हुई झड़प पर अपनी बार रखी है.

1 मई 2023 को इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ मुकाबले को हमेशा ही याद रखा जाएगा. मैच के नतीजे की वजह से नहीं बल्कि इस मैच के दौरान हुआ बवाल की वजह है. आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक के बीच मैदान पर झड़प हुई थी. मैच के दौरान और फिर मैच खत्म होने के बाद हुई बहस पर नवीन ने खुलकर बात की है.

अफगानी गेंदबाज ने कहा, देखिए विराट कोहली ने मैच के दौरान और फिर उसके बाद जो कुछ भी कहा वो उनको नहीं कहना चाहिए था. लड़ाई मैंने शुरू नहीं की थी, जब हम मैच खत्म होने के बाद हाथ मिला रहे थे तो विराट कोहली ने लड़ाई शुरू की थी. आप अगर मैच के बाद मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने पर ध्यान देंगे तो सबकुछ समझ आ जाएगा कि किसकी कितनी ज्यादा गलती थी.

आरसीबी और लखनऊ के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली की नवीन और टीम के मेंटोर गौतम गंभीर के साथ बहस हुई थी. मैदान पर माहौल काफी ज्यादा गरम हो गया था. इस मैच में हुई घटना पर मैच रेफरी ने अपना फैसला सुनाते हुए विराट और गंभीर पर 100 फीसदी मैच फीस जुर्माना लगाया था वहीं नवीन पर सिर्फ 50 फीसदी ही जुर्माना लगाया गया था.

Tags: IPL 2023, Virat Kohli

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More