Guess Who: दो चोटी रेड ड्रेस, कौन हैं ये दोनों एक्ट्रेसेस? एक है ‘जानकी’ तो दूसरी है अक्षय की हीरोइन, पहचाना?

Pehchana Kya: मुंबई. चेहरे पर मासूमियत, रेड ड्रेस, दो चोटी… क्या आप इन दो खास चेहरों को पहचान सकते हैं. ये दोनों सिस्टर्स आज मनोरंजन जगत में जाना पहचाना नाम हैं. बड़ी बहन जहां अपनी बिग बजट मूवी को लेकर चर्चा में हैं तो छोटी बहन म्यूजिक वीडियो के जरिए कमाल कर चुकी है और अब साउथ में कदम रख रही है. आइए, बताते हैं…

01

फोटो को आप यदि गौर से देखेंगे तो बड़ी वाली बच्ची को शायद आप पहचान जाएं. यदि नहीं पहचान पाएं हैं तो हम आपको बता देते हैं. ये हैं इंडस्ट्री की क्यूट सिस्टर्स कृति और नुपूर सेनन. अपनी मम्मी के साथ यह चाइल्डहुड फोटो कृति ने सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था.

02

कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को हुआ था. वहीं, नुपूर का जन्म 15 दिसम्बर 1993 को हुआ था. दोनों बहनों का जन्म दिल्ली में हुआ था और दिल्ली में ही दोनों ने अपनी शिक्षा प्राप्त की है. कृति ने इंजीनियरिंग की डिग्री ली है और नुपूर ने संगीत में ग्रेजुएशन किया है. (instagram/kriti sanon)

03

कृति और नुपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं. बड़ी बहन के तौर पर कृति, नुपूर का काफी सपोर्ट करती हैं. (instagram/kriti sanon)

04

कृति और नुपूर के पापा चार्टेट अकाउंटेंट और मां फिजिक्स की प्रोफेसर हैं. कृति ने मॉडलिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और इसके बाद 2014 में तेलुगु फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद बॉलीवुड में वे टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंति’ में नजर आई थीं. (instagram/kriti sanon)

05

कृति इन दिनों ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में हैं. प्रभास की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में वे ‘सीता’ की भूमिका निभा रही हैं. इस बिग बजट फिल्म ने टिकट बुकिंग से ही करोड़ों की कमाई कर ली है. (instagram/kriti sanon)

06

नुपूर सेनन भी एक्ट्रेस हैं वे कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं. नुपूर अब साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं. बी प्राक के गाने ‘मैं किसी और का हूं फिलहाल’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं और यह गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. नुपूर खुद भी ट्रेंड सिंगर हैं. (instagram/kriti sanon)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More