आज का राशिफल: तुला राशि वाले दोस्तों से सचेत रहें, वृश्चिक और धनु राशि वालों को भागीदारी से लाभ होगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 16 june 2023)

आकस्मिक धन लाभ का दिन है. आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है. फिर भी नए काम शुरू न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे. दोस्तों से सचेत रहें. ईश्वरभक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 16 june 2023)

दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा. आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे. इसमें मित्रों, परिजनों का साथ मिलेगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दांपत्य जीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे. प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धन लाभ होगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 16 june 2023)

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है. कार्य सरलतापूर्वक सफल होंगे. परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी. आपका दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा. नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा. गृहस्थजीवन में आनंद ही आनंद होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें