3 फिल्मों में साथ किया काम, एक्ट्रेस ने किया था खुलकर प्यार का इजहार, दोनों जीवनभर रहे सिंगल

नई दिल्ली. बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर हम प्यार के किस्सों को फिल्मों को साथ रीयल में भी देखते हैं. किसी का प्यार मुकम्मल हो जाता है, तो किसी को ये प्यार नसीब नहीं पाता. बॉलीवुड का एक सुपरस्टार, जो अपने फिल्मों से ज्यादा अपने प्यार के किस्सों के लिए जाने गए, किसी ने उनके प्यार को कुबूल नहीं किया, तो उन्हें भी जिसने अपने दिल का हाल बताते हुए प्यार का इजहार किया, तो उन्होंने उसके प्यार को ठुकरा दिया. हेमा मालिनी, नूतन और सुलक्षणा पंडित के साथ एक एक्टर का नाम जुड़ा, लेकिन ताउम्र कुंवारे रहे. अब तो आप समझ गए होंगे कि हम बात किसकी कर रहे हैं. बात हो रही हैं अपने दौर के सुपरस्टार संजीव कुमार की.

70 -80 के दशक की जानी-मानी गायिका और हीरोइन. वो बला की खूबसूरत थीं. उनके तीखे नैन-नक्श, कातिल हंसी, जो भी देखता देखता ही रह जाता. आपने पहचाना किस एक्ट्रेस की बात हम कर रहे हैं, ये एक्ट्रेस हैं सुलक्षणा पंडित, जिन्होंने संजीव कुमार के साथ तीन फिल्मों में काम किया. लेकिन कौन जानता था कि इनकी जिंदगी और करियर प्यार के चक्कर में तबाह हो जाएगा. कौन जानता था कि हमेशा ही हंसती और खिलखिलाने वाली ये हीरोइन एक दिन खामोश होकर गुमनामी में खो जाएगी.

पहली बार संजीव को देख दिल हार बैठी थीं सुलक्षणा
सुलक्षणा ने साल 1967 में फिल्म के लिए पहली बार गाना गाया था. इसी दौरान उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे. साल 1975 में उन्होंने फिल्म ‘उलझन’ से डेब्यू किया था. फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कुमार थे. गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा को उन पर प्यार आ गया. लेकिन संजीव का दिल तो किसी और के लिए धड़क रहा था.

sulakshana pandit

सुलक्षणा का प्यार जब ठुकराया
दरअसल, संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया था, क्योंकि हेमा मालिनी धर्मेंद्र से प्यार करती थीं. हेमा के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट चुका था. उनकी और सुलक्षणा की तब तक काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी थी वो हर बात सुलक्षणा से शेयर करते रहते थे. संजीव जब हेमा से अलग हो गए तो सुलक्षणा ने खुद ही अपने दिल का हाल संजीव कुमार से शेयर किया, लेकिन उन्होंने सुलक्षणा का ये प्यार ठुकरा दिया.

ताउम्र कुंवारे रहे संजीव
संजीव कुमार के ठुकराए जाने के बाद तो जैसे सुलक्षणा की जिंदगी ही उजड़ गई. उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दीं और बाहरी दुनिया से नाता ही तोड़ लिया. कहा जाता है कि इस गम को वह सह नहीं पाई थीं और डिप्रेशन में चली गईं. इधर, हेमा ने धर्मेंद्र से शादी कर ली थी और संजीव का दिल टूट गया था, उन्होंने तय कर लिया था कि वो कभी शादी नहीं करेंगे. वहीं, सुलक्षणा में भी तय कर लिया था कि शादी करेंगी तो सिर्फ संजीव कुमार से वरना नहीं करेंगी.

जब डिप्रेशन में चली गईं संजीव कुमार
1985 में जब संजीव कुमार की मौत हुई तो सुलक्षणा सदमे में चली गईं. कहते हैं सुलक्षणा अपना मानसिक संतुलन खो बैठीं और वो किसी को पहचानती भी नहीं थीं. इसका खुलासा खुद सुलक्षणा ने 1999 में एक इंटरव्यू में किया था. सुलक्षणा ने कहा था कि संजीव के चले जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी. मैंने लगभग खुद को खत्म ही कर लिया था, लेकिन भगवान की मर्जी थी कि मैं बच गई.

सुलक्षणा पंडित ने कई स्टार्स के साथ किया काम
सुलक्षणा पंडित ने अपने दौर में कई ऐसी फिल्में की जिनसे उनका खूब नाम हुआ. अपने दौर में उन्होंने कई बड़े एक्टर्स जैसे राजेश खन्ना , जितेन्द्र, शत्रुघ्न सिन्हा , शशि कपूर और संजीव कुमार जैसे कई स्टार के साथ स्क्रिन शेयर की थी.

Tags: Entertainment Special, Sanjeev Kumar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More