
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 16 june 2023)
आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है. व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के स्रोत में वृद्धि होने से आप आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे. मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा. मांगलिक काम होंगे. प्रवास तथा वैवाहिक योग हैं. प्रणय के लिए अनुकूल दिन है. उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 16 june 2023)
नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है. आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे. भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका काम सरलतापूर्वक पूरा होगा. अधिकारी आपके काम की कद्र करेंगे. पदोन्नति की संभावना रहेगी. पिता से लाभ होगा. जमीन तथा वाहन संबंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है. स्पोर्ट्स और कला क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय है.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 16 june 2023)
आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा. किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे. विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे. भाई-बंधुओं से लाभ होगा. ऑफिस में अधिकारियों से वाद-विवाद ना करें. आर्थिक लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 04:20 IST






