आज का राशिफल, 16 जून 2023: मेष राशि वाले खान-पान में बरतें संयम, वृष, मिथुन राशि वालों को धन लाभ की संभावना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 16 june 2023)

परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से संघर्ष टाल सकेंगे. वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका रहेगी. मित्रों से लाभ होगा. मन की उदासी से नकारात्मक विचार आएंगे. अत्यधिक धन खर्च होगा. खान-पान में संयम रखना पड़ेगा.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 16 june 2023)

विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे. व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे. अपनी रचनात्मकता को निखार सकेंगे. वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. उत्तम दांपत्य जीवन की अनुभूति करेंगे. धन लाभ की आशा रख सकते हैं.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 16 june 2023)

आपकी वाणी या व्यवहार से आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं. परिजनों तथा सगे- संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा. बीमारी या दुर्घटना का योग है, सावधानी बरतें. मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. विशेष रूप से मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा. अपना दिमाग शांत रखें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें