
नरेश पारीक/ चूरू. अक्सर जीवन मे ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं जिनमे कई लोग रातो,रात फर्श से अर्श पर पहुंच जाते हैं. किसी को कोई गड़ा खजाना मिलता है तो किसी की लॉटरी लग जाती है. चूरू में भी एक शख्स ऐसा है, जिसके पास दुर्लभ नोटों का और सिक्को का ऐसा खजाना है. जिसके बारे में सुन और जान आप भी दंग और हैरान रह जाओगे और ये ख़बर पढ़ने के बाद आप भी दुर्लभ नोटों का संग्रह करने में जुट जाएंगे.
शहर के वार्ड 51 का एक शख्श ऐसा है जो पिछले 50 वर्षों से नोटों का और सिक्को का संग्रह करने में जुटा है. दिलचस्प बात तो ये है कि इस शख्श के इस शौक ने इसे रातो,रात पैसों की बारिश का मौका भी दिया. लेकिन अपने शौक के आगे इस शख्श ने मिले इस ऑफर को भी ठुकरा दिया.
शहर के वार्ड 51 निवासी अनिल प्रकाश बताते हैं उन्हें बचपन से हीऔर नोटों के संग्रह का चाव था और 6 साल की उम्र से वह करेंसी का संग्रह कर रहा है. अनिल प्रकाश बताते है उन्हें बचपन मे जब भी कोई पैसे देकर जाता वह खर्च ना कर उसका संग्रह करते और आज उनके पास अमेरिका,सऊदी अरब,नेपाल,साउथ अफ्रीका सहित अनेको देशों की करेंसी है और इसी के चलते उनके पास लोग दूर-दराज से उनका ये संग्रहण देखने आते हैं.
एक और 5 के नोट का 7 हजार रुपए में बेचने का मिला ऑफ़र
अनिल प्रकाश बताते हैं उनके इस संग्रह में कई ऐसे पुराने नोट है जिसके चलते उनके पास कई ऐसे ऑफर आए लेकिन उन्होंने कभी ये ऑफर स्वीकारे नही.अनिल प्रकाश बताते हैं उनके इन्ही दुर्लभ नोटों में से एक रुपए के दो नोट के उन्हें 7 हजार रुपए मिल रहे थे और 5 रुपए के एक दुर्लभ नोट7 हजार तक बेचने का ऑफर मिला लेकिन उन्होंने नही स्वीकारा. अनिल प्रकाश बताते हैं 5 कि दुर्लभ नोट में हिरण की फ़ोटो छपी है और इन सब में अलग-अलग गवर्नर के हस्ताक्षर है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 13:45 IST






