वर्ल्‍ड कप का सेमीफाइनल खेलेगा पाकिस्‍तान, पूर्व कप्‍तान का दावा, भारत के खिलाफ मैच के लिए दिया ‘मंत्र’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. दिग्‍गज बल्‍लेबाज यूनुस खान (Younus Khan) ने विश्‍वास जताया है कि भारत में इसी वर्ष होने वाले आईसीसी वर्ल्‍डकप (ICC World Cup) में पाकिस्‍तान टीम (Pakistan Team) सेमीफाइनल में पहुंचने के कामयाब रहेगी. वर्ष 2009 में पाकिस्‍तान को अपनी कप्‍तानी में टी20 वर्ल्‍डकप जिताने वाले यूनुस ने कहा कि टीम में मैच विनर्स की भरमार है जो किसी भी दिन आपको मैच में जीत दिला सकते हैं.

पाकिस्‍तानी अखबार डेली टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, यूनुस ने कराची में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुझे पूरा विश्‍वास है कि पाकिस्‍तान टॉप-4 में जगह बनाने में सफल रहेगी. टीम में कई मैच विनर हैं’ इसके बावजूद उन्‍होंने हर मैच में मजबूत योजना बनाकर उतरने की जरूरत बताई.

उन्‍होंने कहा, ‘हमारे पास हमेशा की तरह बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और ये हमारी बड़ी ताकत है. हम एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा.’ भारत के खिलाफ मैच को लेकर यूनुस ने कहा कि कप्‍तान बाबर आजम और अन्‍य प्‍लेयर्स को तनाव में आए बिना दिमाग को शांत रखना होगा. भारत के खिलाफ मैच हमेशा तनाव से भरपूर होता है. बाबर को इसमें जीत के लिए प्‍लान A और B तैयार रखना होगा.

वर्ल्‍डकप में अब तक भारत को नहीं हरा पाया पाकिस्‍तान
आईसीसी वर्ल्‍डकप (50 ओवर्स) में पाकिसतान टीम अब तक भारत को नहीं हरा पाई है. दोनों टीमों के बीच वर्ल्‍डकप में अब तक 7 मुकाबले हुए हैं और हर बार बाजी टीम इंडिया ने मारी है. यहां तक कि टी20 वर्ल्‍डकप में भी पाकिस्‍तान ने भारत को पहली बार 2021 में ही हराया है. यूनुस खान टेस्‍ट क्रिकेट में पाकिस्‍तान की ओर से 10 हजार से अधिक रन बनाने वाले इकलौत बैटर हैं. जावेद मियांदाद, जहीर अब्‍बास और मोहम्‍मद यूसुफ (पूर्व नाम यूसुफ योहाना) भी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके हैं.

भारत-पाक मुकाबला अहमदाबाद में होने की संभावना
वर्ल्‍डकप के टेंटेटिव कार्यक्रम के अनुसार, पाकिस्‍तान टीम क्‍वालिफाई करने वाली दो टीमों के खिलाफ अपने मैच 6 और 12 अक्‍टूबर को हैदराबाद में खेलेगी. उसे 15 अक्‍टूबर को भारत के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेलना है जबकि ऑस्‍ट्रेलिया क खिलाफ उसे 20 अक्‍टूबर को बेंगलुरु, अफगानिस्‍तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रमश: 23 और 27 मई को चेन्‍नई, बांग्‍लादेश के खिलाफ 31 अक्‍टूबर को कोलकाता, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 5 नवंवर को बेंगलुरु और इंग्‍लैंड के खिलाफ 12 नवंबर को कोलकाता में मैच खेलने हैं.

Tags: Babar Azam, Icc world cup, India Vs Pakistan, Pakistan cricket team, World cup 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें