
मोहित शर्मा/ करौली. गर्मियों के मौसम में आने वाली टिंडे की सब्जी को तो हर व्यक्ति खाता ही है. लेकिन क्या आपने सब्जी में इस्तेमाल होने वाली टिंडे की मिठाई का स्वाद चखा है. यदि नहीं चखा तो आज हम आपको करौली की 70 साल पुरानी मिठाई की एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसकी ख्याति तो पूरी दुनिया भर में लच्छेदार रबड़ी के लिए है. लेकिन इसी मिठाई की दुकान पर सब्जी में इस्तेमाल होने वाले टिंडे की भी एक ऐसी खास मिठाई तैयार की जाती है. जिसकी मांग करौली शहर के अलावा मथुरा और आगरा तक रहती है. लगभग 4 महीने बनने वाली इस मिठाई का स्वाद इतना जबरदस्त है कि जो भी व्यक्ति टिंडे की मिठाई को अपनी जुबां पर रख लेता है तो वह इसका दीवाना बन जाता है.
20 साल पुराना है इस मिठाई का स्वाद
टिंडे की इस मिठाई को तैयार करने वाले झंडू मिष्ठान भंडार के कन्हैया लाल शर्मा बताते हैं कि टिंडे की मिठाई हमारे यहां 20 साल पहले से बनती आ रही है. जो केवल गर्मियों के दिनों में और टिंडे के सीजन में ही बनाई जाती है. इसे केवल कच्चे टिंडे और अच्छे टिंडे से ही बनाया जा सकता है. इसलिए हम टिंडे के सीजन में मंडी से कच्चा टिंडा लेकर इस मिठाई को तैयार करते हैं.
वह बताते है कि टिंडे की मिठाई को तैयार करने के लिए सबसे पहले टिंडे को छिला जाता है. फिर उसको अंदर से खाली करके गोदा जाता है. इसके बाद टिंडे को अच्छी तरह पकाया जाता है. अच्छी तरह पकने के बाद उसमें अंदर मावा, मेवा और गुलाब की पत्तियों को भरकर उसे बंद कर दिया जाता है. तब जाकर यह टिंडे की मिठाई तैयार हो पाती है.
मांग इतनी कि नहीं होती पूर्ति
टिंडे की मिठाई को बनाने वाले कन्हैयालाल शर्मा के मुताबिक इस मिठाई की मांग इतनी जबरदस्त रहती है कि इसकी पूर्ति तक नहीं हो पाती. इस सीजन में बनने वाली इस मिठाई को बनाने में मेहनत इतनी लगती है कि एक व्यक्ति भी पूरे दिन लगकर भी इस मिठाई को तैयार करता है तो केवल 5 किलो टिंडे की ही तैयार कर पाता है.
शहर की एकमात्र दुकान पर बनती है यह मिठाई
झंडू मिष्ठान भंडार के पवन शर्मा का टिंडे की मिठाई पर कहना है कि करौली में टिंडे की मिठाई की शुरुआत हमने लगभग 20 साल पहले की थी. हमारे यहां पर इसकी डिमांड भी काफी अच्छी रहती है. शहरवासियों के अलावा इस मिठाई को लेने हमारी दुकान पर आगरा तक के लोग आते हैं. हमारी दुकान पर उत्पत्ति होने वाली टिंडे की मिठाई को आगरा और मथुरा तक के लोग पसंद करते हैं.
ठंडी मिठाई होने के कारण इसे खाने में भी आता है मजा
झंडू रेस्टोरेंट के पवन शर्मा बताते हैं कि टिंडे की मिठाई की सबसे बड़ी खासियत होती है इसका ठंडापन. प्राकृतिक रूप से तैयार होने वाली टिंडे की मिठाई को फ्रिज में थोड़ी देर रखने के बाद खाते हैं तो अति आनंद की प्राप्ति होती है. वह बताते है कि हमारी इस दुकान पर मार्केट में टिंडा आने से पहले इस मिठाई की जबरदस्त मांग बढ़ने लग जाती है. टिंडे की मिठाई को लेकर हमारे यहां बाहर तक कि लोग फोन करके इस मिठाई को तैयार करवाते हैं.
स्वाद ऐसा कि मांगता है हर कोई बार-बार
शहर की 70 साल पुरानी झंडू महाराज की दुकान पर बनने वाली टिंडे की मिठाई का स्वाद इतना जबरदस्त है कि जो भी इसको एक बार अपने मुंह से लगा लेता है. तो फिर वह बार-बार इसके बेहतरीन स्वाद के कारण टिंडे की मिठाई को मांगता है. शहर के बड़े बाजार में झंडू महाराज की दुकान पर 4 महीने बनने वाली है यह मिठाई ₹380 किलो बिकती है.
अगर आप भी 4 महीने बनने वाली इस टिंडे की स्पेशल मिठाई का स्वाद चखना चाहे रहें तो, बड़े बाजार की इस दुकान पर जाकर इसका आनंद ले सकते हैं. यह दुकान झंडू मिष्ठान भंडारवजीरपुर गेट के पास बड़ा बाजार करौली में है. आप इनसे मोबाइल नंबर 77339 22370 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 13:16 IST






