Ujjain: महाकाल की नगरी में शिवलिंग पर फन फैलाकर बैठा नाग, भक्त बोले- ये तो चमत्कार हो गया

रिपोर्टः अजय कुमार पटवा
उज्जैन. महाकाल की नगरी उज्जैन जिले के एक गांव में अनोखी घटना घटी है. यहां निर्माणाधीन शिव मंदिर में एक विशाल नाग शिवलिंग के पास फन फैलाकर बैठ गया. शिवलिंग के पास बैठे नाग की खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई. देखते ही देखते मंदिर में भक्तों की भीड़ जमा हो गई और लोग पूजन करने लगे. इस दौरान नागराज ने भक्तों का चढ़ाया दूध भी पिया.

उज्जैन जिले से 50 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के अंतर्गत भीमा खेड़ी गांव है. यहां पर भगवान शिव के मुक्तेश्वर धाम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी मंदिर में शिवलिंग के पास अचानक कहीं से नाग पहुंचकर बैठ गया. इस दृश्य को देखकर लोग हैरान रह गए और इसे भगवान का चमत्कार मानकर दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच गए. भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए गांव समेत आसपास के अन्य गांवों के लोग भी पहुंचे और पूजा पाठ करने लगे.

भोलेनाथ का चमत्कार
शिवलिंग के पास नागराज के काफी देर तक फन फैला कर बैठे रहने को गांव के लोग भगवान भोलेनाथ का चमत्कार मान रहे हैं. भीमा खेड़ी के रहने वाले देवीलाल ने बताया कि गांव में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. यहां मंदिर में शिवलिंग पर नागराज आकर बैठ गए.

शिवलिंग के पास फन फैलाकर बैठा नाग
शिवलिंग के पास बैठे नाग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए थे. इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नागराज शिवलिंग के पास फन फैलाकर बैठे दिखाई दे रहे हैं. हालांकि कुछ ही देर में नागराज मंदिर से चले गए.

Tags: Mp news, Mp viral news, Ujjain news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More