
Funny Pakistani Video: इस वक्त मौसम विभाग की ओर से बिपरजॉय तूफान को लेकर देश के कुछ इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. खासतौर पर गुजरात में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. तूफान से जितना खतरा भारत को है, उतना ही पाकिस्तान को भी है. ऐसे में भारतीय मीडिया की तरह पाकिस्तानी मीडिया भी अपनी अवाम को सावधान कर रहा है और तूफान के खतरे के बारे में चेतावनी दे रहा है.
पड़ोसी देश पाकिस्तान में चांद नवाब की रिपोर्टिंग तो आपको याद ही होगी. फिल्मों से लेकर असल रिपोर्टिंग क्लिप्स को भी देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. अब एक ऐसे ही रिपोर्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो तूफान को लेकर बेहद तूफानी रिपोर्टिंग कर रहा है. शायद ही आपने किसी को इतनी दिलचस्प रिपोर्टिंग करते पहले देखा होगा.
समंदर में कूद-कूदकर रिपोर्टिंग
वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय चैनल के रिपोर्टिर को बिपरजॉय तूफान के बारे में बताते हुए देखेंगे. अपनी इस रिपोर्टिंग के दौरान वो पकिस्तान में इसके खतरे के बारे में जानकारी दे रहा है. इससे पाकिस्तान के लोगों को क्या दिक्कत होगी, ये बात वो रिपोर्टिंग के दौरान समझाता दिख रहा है. वीडियो में वो कह रहा है कि किश्तियों को तूफान के कारण किनारे लगा दिया गया है. ये दिखाने के लिए वो छपाक से समंदर में माइक लेकर कूद जाता है और पानी में डुबकियां लगा-लगाकर गहराई के बारे में बताने लगता है.
Pakistan reporter covering #Cyclone#CycloneBiparjoyUpdate pic.twitter.com/5F0NC48L7u
— Megh Updates ????™ (@MeghUpdates) June 14, 2023
.
Tags: Ajab Gajab, Cyclone Biparjoy, Funny video
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 12:31 IST






