
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. वेडिंग सीजन के रौनक के बीच सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. यूपी के वाराणसी में गुरुवार 15 जून को सोने-चांदी की कीमत आसमान से जमीन पर आ गई है. सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोना 350 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी भी 700 रुपये प्रति किलो टूटकर 78500 रुपये हो गई. बताते चलें कि सोने-चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 15 जून को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 350 रुपये लुढ़कने के बाद 56050 रुपये हो गई. इसके पहले 14 जून को इसका भाव 56400 रुपये था. 13 जून को भी इसका यही भाव था. वहीं बात 12 जून की करें तो इसकी कीमत 56500 रुपये थी. इसके पहले 9, 10 और 11 जून को इसका भाव 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं 8 जून को इसकी कीमत 56600 रुपये थी.
इसे भी पढ़ें : रांची में क्या है सोने-चांदी के भाव
ये है 24 कैरेट का भाव
24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोना गुरुवार को 59385 रुपये हो गया है. इसके पहले 14 जून को इसका भाव 59780 रुपये था. सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया कि जून के इस सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. बाजार के ट्रेंड को देखकर लगता है कि आगे इसकी कीमत थोड़ी और गिर सकती है.
चांदी 700 रुपये सस्ता
सर्राफा बाजार में सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो इसकी कीमत में गुरुवार को 700 रुपये प्रति किलो की कमी आई. जिसके बाद इसका भाव 78500 रुपये हो गया. इसके पहले 14 जून को इसकी कीमत 79200 रुपये प्रति किलो थी. वहीं 13 जून को इसका भाव 79300 रुपये था. जबकि 12 जून को इसकी कीमत 79800 रुपये थी. इसके पहले 10 और 11 जून को इसका भाव 77700 रुपये प्रति किलो था.
.
Tags: Gold Price Today, Local18, Silver Price Today, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 11:35 IST






