
हाइलाइट्स
विचाराधीन कैदी के जेल में की आत्महत्या
पत्नी और दो बेटियों की दो महीने पहले की थी हत्या
मानसिक रोगी बताया जा रहा मृतक
परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के आरोप
हनुमान तंवर
डीडवाना. परबतसर के उप कारागार में एक विचाराधीन कैदी ने अपने बैरक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. विचाराधीन कैदी मानसिक रोगी बताया जा रहा है. मृतक मन्ना राम गुर्जर निवासी दिलढाणी अपनी दो बेटियों और पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के जुर्म में 7 अप्रैल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था. गौरतलब है कि 3 अप्रैल की रात कैदी मन्नाराम ने अपनी दो पुत्रियों व पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार किया था, जिसमें दोनों पुत्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. आरोपी की पत्नी की 5 दिनों बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी. आरोपी मन्नाराम मानसिक रोगी बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, कैदी मन्ना राम ने बुधवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच ओढ़ने वाली चादर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार कैदी मानसिक रोगी था जिसकी वजह से उसे अलग ही बैरक में रखते थे. सूचना पर मकराना एसीजेएम सोनिया गोरी, उपखण्ड अधिकारी बलवीर सिंह चौधरी, मकराना सीओ भवानी सिंह और परबतसर थानाधिकारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गए. जानकारी के अनुसार कैदी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण जेल में अन्य कैदियों से उलझता रहता था, जिसके कारण उसको अलग बैरक में रखा गया था.
जेल कर्मचारियों पर आरोप
मृतक के परिजनों ने जेल कर्मचारियों पर तंग एवम मारपीट की बात कही है. मृतक के बेटे भगवान ने बताया कि मैं अक्सर मेरे पिता से जेल में मिलने आता था तो मेरे पिता मेरे से जेल कर्मचारियों के द्वारा तंग करने एवम मारपीट की शिकायत करते थे तथा उन्होंने मुझे यह भी कहा कि तुम इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करना. मैंने इसकी मौखिक शिकायत भी की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी.
पति की खौफनाक करतूत, पत्नी की बेरहमी से ली जान, फिर घर के पास दफनाए कपड़े
ओढ़ने की चादर से की आत्महत्या
जेलर प्रेम सिंह शेखावत ने बताया कि रात दो बजे के करीब जेल प्रहरी ने देखा तो वह सोया हुआ था, लेकिन जब 4 से 5 बजे के बीच गस्त पर आकर देखा तो वह दिखाई नहीं दिया. आवाज न आने पर गेट कीपर को सूचना दी गई. उस समय जेल खोलने का टाइम हो गया था. हमने गेट खोलकर देखा तो बैरक के अंदर गेट के पीछे फांसी पर लटका हुआ मिला, जिस पर कार्यवाही करते हुए सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई. सूचना पर न्यायिक अधिकारी ने आकर मौका का मुआयना किया और अब आगे की कार्यवाई जारी है. वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.
.
Tags: Nagaur News, Rajasthan news, Suicide Case, क्राइम न्यूज
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 11:17 IST






