
Woman Claims to Died and Came Back 5 Times: जीवन और मृत्यु को लेकर इंसान के दिमाग में बहुत सी चीज़ें चलती रहती हैं. बहुत से ऐसे सवाल हैं, जिसका जवाब आज तक विज्ञान भी नहीं दे पाया है. ऐसे में अगर कोई मृत्यु के बाद की दुनिया को लेकर बातें करता है तो ये सभी को काफी उत्सुक कर देता है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला दावा किया है एक महिला ने, जिसका कहना है कि वो एक बार नहीं बल्कि बार-बार मरकर ज़िंदा हुई है.
महिला का नाम कबालगुनी रीना है और उसने यूट्यूब पर अपनी कहानी बताई है. महिला का दावा है कि उसकी मौत कुल 5 बार हुई है और वो हर बार स्वर्ग तक पहुंचकर वापस लौटी है. उसका दावा है कि भगवान की अच्छाई की गवाही देने के लिए वो आज भी धरती पर बनी हुई है. उसे हर बार याद है कि वो किस तरह से मरी और किस तरह वापस लौटी.
5 बार मरकर जी उठने का दावा
रीना का दावा है कि वो पहली बार एक गुस्साई हुई गया के हमले में मरी थी. गाय उनके पेट पर चढ़ गई थी और सींगे मारने की वजह से उसे इतनी चोट आई कि उसकी सांसें रुक गई थीं. दोबारा सांस वापस आने तक उन्होंने एक अनोखा नज़ारा देखा इतना ही नहीं वो एक बार दफनाए जाने के दौरान वापस लौट आई थीं. एक बार उनकी मौत बाथरूम में फिसलने की वजह से हुई थी जबकि तीसरी बार कार दुर्घटना में वे मरकर वापस आ गई थीं. उस दुर्घटना में उनके अलावा सभी मर गए थे.
स्वर्ग में था अलग ही नज़ारा …
30 साल की रीना बताती हैं कि उन्होंने ऐसी जगह देखी, जो पहले कभी नहीं देखी थी. यहां लोगों को दूर से रोते हुए सुना जा सकता था महिला के मुताबिक उसे फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी थी, जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बगैर ठीक नहीं होने की बात कही थी. हालांकि आज वो पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि उन्होंने कोई सर्जरी नहीं कराई. रीना का दावा है कि जब तक भगवान के पास जाने का वक्त नहीं आता, आप वहां नहीं जा पाते. अपने विचित्र दावों से वो सुर्खियों में हैं, लेकिन पहले भी ऐसे दावे लोग कर चुके हैं.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 11:06 IST






