अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

21जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

यूपी के कौशाम्बी जिले के सभी नगर पालिका एवम नगर पंचायतों सहित अन्य स्थानों पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले योग शिविर की तैयारिया आज से शुरू हो गई है,नगर पंचायत कड़ा धाम दारानगर कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे नगर के तमाम लोगो ने प्रतिभाग किया और योग की महत्ता जानी।

नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी की अगुवाई में कर्मचारियों व नगर वासियों ने योग का प्रशिक्षण लिया।योग प्रशिक्षक बृजेश विद्यार्थी ने योग शिविर मौजूद लोगों को योग की महत्ता के बारे में बताते हुए योग करना सिखाया।इस मौके पर अरुण केशरवानी, उमेश पटेल, श्यामू अग्रहरी, गुल्ली पाल, शिवशंकर केशरवानी, राकेश पांडेय, सरवन साहू, नीरज केशरवानी, अभिषेक मौर्या, मोनू मौर्या, पवन मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें