Delhi Weather Forecast: दिल्लीवालों को बिपरजॉय ने दी खुशखबरी, दिल्ली-NCR में आज होगी हल्की बारिश, तेज हवा से गर्मी में ठंडक का एहसास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव में शहर में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जो अरब सागर में तेजी से आगे बढ़ते हुए गुजरात की तरफ बढ़ रहा है. दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्के बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

आईएमडी के अनुसार, आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली में ह्यूमिडिटी 55 प्रतिशत थी. मौसम विभाग ने एक पूर्वानुमान में कहा है कि दिल्ली में 18 और 19 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं होने के बावजूद, द्वारका सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार की रात बूंदाबादी हुई. मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 जून तक 36 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. आईएमडी के मुताबिक यूपी के कई जिलों में आज तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. राजस्थान में मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. चक्रवात बिपरजॉय से सबसे ज्यादा खतरा गुजरात को ​है, जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही तटीय इलाकों के कई गांवों को खाली करवा लिया गया है. केरल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश के आसार हैं.

उत्तर भारत के राज्यों को अभी मानसून का इंतजार करना होगा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 20 जून के बाद ही देश के इस भाग में मानसून दस्तक देगा. तब तक गर्मी और उमस से लोगों को दो चार होना पड़ेगा. विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है, 10 जून तक पश्चिम बंगाल पहुंच जाता है. फिर धीरे-धीरे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आता है. लेकिन इस बार वैश्विक और स्थानीय मौसमी सिस्टम की वजह से मानसून देरी से आया है. केरल में इस बार 7 जून को मानसून ने दस्तक दी, और उसके आगे बढ़ने की रफ्तार भी इसी हिसाब से लेट होगी.

Tags: Delhi Rain, Delhi Rainfall, Delhi Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें