
NEET UG 2023 Counselling Dates: देशभर के विभिन्न मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित नीट यूजी परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है. गौरतलब है कि इसके माध्यम से मेडिकल, डेंटल, आयुष एवं नर्सिंग जैसे ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में काउंसलिंग किस पैटर्न पर होगी और कब से शुरू हो सकती है, इसकी जानकारी यहां उपलब्ध कराई जा रही है.
बता दें कि काउंसलिंग 2 स्तर पर होगी. एक काउंसलिंग डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज़ की ओर से कराई जाएगी. जिसके माध्यम से ऑल इंडिया कोटा की 15 फ़ीसदी सीटों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, बीएचयू, AMU एवं एएफएमसी की सीटों में एडमिशन दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार इन संस्थानों के लिए काउंसिलिंग का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.
स्टेट कोटा काउंसिलिंग
वहीं दूसरी काउंसिलिंग स्टेट कोटा की होती है. जोकि संबंधित राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग अथवा निदेशालय या विशेष समिति की ओर से आयोजित की जाती है. इसमें राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी शामिल होती हैं. स्टेट कोटा काउंसलिंग भी जुलाई माह में ही शुरू की जा सकती है. जिसकी जानकारी संबंधित राज्य के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकेगी.
ये भी पढ़ें-
NEET UG 2023 Result Toppers: नीट यूजी में प्रभंजन ने कैसे किया टॉप ? जानिए उनकी सफलता का मंत्र
NEET UG 2023 Result: यूपी से शुभम बंसल ने किया टॉप, ऐसे की तैयारी और लाए 715 अंक
.
Tags: NEET, Neet exam, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 08:21 IST






