01

द लीजेंड (The Legend 2022): डायरेक्टर जोसेफ डी सामी और जेराल्ड एरोकियाम की 2022 में आई फिल्म द लीजेंड आपका दिमाग घुमा सकती है. फिल्म में लीड रोड डॉक्टर श्रावनन ने निभाया है. फिल्म की कहानी एक रिसर्च स्कॉलर की है जो विदेश में काम करता है और अपने देश में काम के लिए वापस भारत लौट आता है. यहां हीरो का परिवार मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल चलाता है. इसी को संभालते हुए हीरो मेडिकल फील्ड के माफियाओं से भिड़ जाता है. फिल्म में रोमांस एक्शन भी भरपूर है, लेकिन कहानी बिना सिर पैर की है. फिल्म की खूब आलोचना हुई थी. आईएमडीबी पर भी फिल्म को 10 में 6.9 स्टार की रेटिंग दी गई है. (फोटो साभार-Instagram)
Author: Jagran Times
Post Views: 32






