पाकिस्तान का गरीबी में आटा गीला! बिपरजॉय का आतंक सहन नहीं कर पाएगा जिन्ना का देश, एक्सपर्ट्स ने किया अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कराची. कंगाल पाकिस्‍तान (Pakistan) चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) से निपटने में सक्षम नहीं है. इस तूफान से होने वाली तबाही को वह झेल नहीं पाएगा. ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया है कि दिवालिया होने से बचने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से ऋण लेने के लिए बार- बार गुहार लगा रहा है. ब्‍लूमबर्ग ने कहा कि पाकिस्‍तान को वित्तीय वर्ष 2024 के लिए लगभग 22 बिलियन डॉलर के बाहरी ऋण भुगतान करने होंगे जो अगले महीने जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है. पाकिस्‍तान की आर्थिक वृद्धि दर 0.29 प्रतिशत तक गिर गई है; जो देश के इतिहास में सबसे कम दरों में से एक है.

ब्‍लूमबर्ग ने माना है कि पाकिस्‍तान प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने में सक्षम नहीं है. बिपरजॉय से निपटने के लिए भी उसके पास पर्याप्‍त साधन नहीं है. पहले भी पाकिस्‍तान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में नाकाम रहा है. 2022 में आई भीषण बाढ़ से 1700 लोगों की जान चली गई थी जबकि उसे करोड़ों का नुकसान हुआ था. अब चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से अगर पाकिस्‍तान में तबाही मची तो देश उसकी भरपाई करने में नाकाम रहेगा.

पाकिस्तान का दावा, 65 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला
पाकिस्‍तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने कहा है कि बिपरजॉय तूफान से बचाने के लिए करीब 65 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा दिया गया है. जबकि ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट का कहना है कि पाकिस्‍तान में करीब 75 राहत कैम्‍प बनाए गए हैं. बीते साल की बाढ़ से पाकिस्‍तानी जनता अभी उबर नहीं पाई है और उन्‍हें चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ रहा है.

आज टकराएगा तूफान, 150 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के आने से पहले ही पाकिस्‍तान में मौसम बदल चुका है. तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही है. मौसम भाग का कहना है कि गुरुवार शाम को यह तूफान धरती से जब टकराएगा तो 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. समुद्र में ऊंची लहरे उठ सकती है और बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें