SSR death anniversary: सुशांत की डेथ एनिवर्सिरी पर बहन श्वेता ने किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- वो कहीं नहीं गया…


नई दिल्ली. दिल्ली. टीवी और फिल्मों में अपनी गजब के एक्टिंग टैलेंट से सबको अपना मुरीद बना चुके स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को इस दुनिया से गए आज यानी 14 जून को पूरे तीन साल हो गए. साल 2020 में आज ही के दिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को झकझोर देने वाली खबर मिली थी कि वह इस दुनिया में नहीं रहे. आज भी एक्टर के फैंस के जहन में वह जिंदा हैं. आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर एक बार फिर फैंस की आंखें नम हैं. इस बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सिरी के मौके पर उनकी बहन कीर्ति ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है. साथ ही रिया चक्रवर्ती ने भी एक एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर सोशल प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर​ किया है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैंस उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं. साथ सुशांत की बहन ने जो वीडियो शेयर किया है उस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडयो को देख फैंस भी काफी इमोशनल हो गए.

मजबूरी में जब मिथुन को करना पड़ा बी ग्रेड फिल्मों में काम, बेटे ने बताई वजह, सच्चाई सुन नहीं कर पाएंगे यकीन

फैंस से की गुजारिश
सुशांत की बहन कीर्ति ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं उसमें वह फैंस से अपील करते हुए कह रही हैं, ‘अगर हमें सुशांत को जिंदा रखना है तो हमें उनके गुण, उनकी अच्छाईयां, उनके दिल की अच्छाई को आत्मसात करना होगा. एक छोटी सी सुचना आप सभी के लिए वह कहीं नहीं गया है, वह हममें जीवित है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर कर फैंस को भी भावुक कर दिया है.

Tags: Bollywood actors, Bollywood news, Social Viral, Sushant singh Rajput

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More