Nothing Phone 2 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने बता दिया और कब और कितने का आएगा फोन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नथिंग फोन 2 को लेकर काफी समय से इंतज़ार किया जा रहा है, और अब कंपनी ने इसे लॉन्च करने की तारीख बता दिया दी है. कंपनी अपने इस फोन नथिंग फोन (2) को ग्लोबली 11 जुलाई को पेश किया जाएगा. इवेंट की शुरुआत रात 8:30 बजे होगी. खास बात ये है कि नथिंग इंडिया के VP और GM मनु शर्मा ने कंफर्म किया है कि फोन मेड इन इंडिया होगा. यानी कि इस भारत में ही मैनुफैक्चर किया जाएगा.

आने वाले नथिंग फोन (2) के प्रोसेसर के बारे में भी नथिंग ने कंफर्म कर दिया है. टेक कंपनी ने घोषणा की है कि उसने फोन को पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस करने के लिए क्वालकॉम के साथ सहयोग किया है.

ये भी पढ़ें-घास या Honeycomb पैड, किसके इस्तेमाल से ज्यादा ठंडी हवा देता है कूलर? ज्यादातर लोग जी रहे वहम में

जैसा कि कंपनी ने बताया है की है, नथिंग फोन (2) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़ चिपसेट से लैस होगा, और कहा जा रहा है कि ये स्नैपड्रैगन 8+ जेन होगा.

कितनी होगी कीमत?
नथिंग के CEO कार्ल पेई ने पहले कहा था कि नथिंग फोन (2) मौजूदा नथिंग स्मार्टफोन से ‘ज़्यादा प्रीमियम’ होगा. इसलिए कीमत को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसे 40,000 रुपये के करीब रखा जाएगा.

इसके फोन के कुछ फीचर्स को लेकर नई रिपोर्ट भी सामने आ रही हैं. हाल ही Smartprix द्वारा नथिंग फोन 2 के रेंडर शेयर किए गए हैं. लीक हुई फोटो में LED लाइट देखी जा सकती है, जिससे फोन का बैक पैनल काफी अच्छे से कवर कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- कूलर के साथ चलाएं छत वाला पंखा तो क्या होगा? ज्यादा चिल्ड हो जाएगा कमरा, या कूलर की हवा भी हो जाएगी गायब?

Nothing Phone 2 एज कर्व के साथ आथा है, और ऐसा मालूम हुआ है कि इसे दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट के साथ आता है.

नथिंग फोन (2) के आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर चलने की बात सामने आ रही है. पावर के लिए नथिंग फोन 2 में 4700mAh की बैटरी  मिल सकती है, और डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें