अग्रवाल महिला मंडल की अनूठी पहल, समर कैंप के माध्यम से समाज की बेटियों को सिखा रही कई हुनर, स्वरोजगार में मिलेगी मदद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहित शर्मा / करौली. राजस्थान के करौली में अग्रवाल महिला मंडल की कई महिलाएं अपने समाज की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त समर कैेंप के जरिए कई तरह के हाथ का हुनर सिखा रही है. महिला मंडल द्वारा चलाए जा रहे 15 दिन के अभिरुचि शिविर के जरिए अग्रवाल समाज की कई बेटियां छुट्टियों में अपना समय घर पर खराब ना करके बल्कि कई तरह के हाथ के हुनर सीख रही हैं. जिनके माध्यम से वह आने वाले समय में खुद का स्वरोजगार भी शुरू कर सकेंगी. 15 दिन लगने वाले समर कैंप के माध्यम से अग्रवाल समाज की दर्जनों बेटियां खुद की आत्मरक्षा, सिलाई, मेहंदी, ज्वेलरी, ब्यूटीशियन और डांस जैसी विभिन्न विद्या इस मुफ्त शिविर से सीख रही है.
अभिरुचि केैंप में भाग लेने वाली थानवी गुप्ता ने बताया कि पहले हम गर्मियों की छुट्टियों में नानी के यहां जाया करते थे. लेकिन इस साल इस कैेंप में भाग लेने के कारण हमें कई अच्छी-अच्छी चीज सीखने को मिल रही है. हमें यहां पर अपनी आत्मरक्षा के साथ-साथ जीवन में काम आने वाली कई तरह की विद्या मुफ्त सीखने को मिल रही है.

बेटियों को खुद के पैरों पर खड़ा करना है उद्देश्य
अग्रवाल महिला मंडल की सदस्य गायत्री सर्राफ का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों में हर साल आयोजित होने वाले इस अभिरुचि कैंप का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे समाज की बेटियां शादी के बाद दूसरे घर पर भी जाकर अपना रोजगार शुरु कर सकें और अपने परिवार का लालन पालन भी आसानी से कर सकें. हमारा यह 18वां कैंप है. जिसमें हम समाज की बेटियों को हाथ की विद्या सिखाने की साथ-साथ कई प्रकार की प्रतियोगिता भी आयोजित करवाते हैं.

गर्मियों की छुट्टियों में ही होता है कैंप आयोजित
अग्रवाल महिला मंडल की रेखा गोयंका का कहना है कि अभिरुचि समर कैंप हम हर साल गर्मियों की छुट्टियों में ही आयोजित करते है. क्योंकि इस समय हमारी समाज की महिलाएं और बेटियां फ्री रहती हैं. हम अपने इस शिविर के माध्यम से समाज की बेटियों को बिना किसी चार्ज के एक्सपर्ट द्वारा कई प्रकार की हाथ की कलाएं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए देते है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 15:13 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें