
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. अगर आपको ग्राफिक्स, कार्टून के साथ एनिमेशन में दक्षता हासिल करनी है तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आपको पूर्णिया से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. पूर्णिया में ही एक उच्च स्तरीय एनिमेशन सेंटर खुला है. बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीक से जुड़ी जानकारी मिलेगी. दरअसल पूर्णिया के बच्चों को टेक्निकल चीजें सीखने के लिए पूर्णिया से बाहर नहीं जाना होगा. पूर्णिया में ही अब रहकर हर तरह की टेक्निक, फिल्म बनाने से लेकर ग्राफिक्स कार्टून डिजाइनिंग 3डी एवं अन्य कई तरह की ऩई जानकारी लेंगे.
जानकारी देते हुए पूर्णिया केएरिना एनिमेशन पूर्णिया के सेंटर प्रबंधक अनिल कुमार ने कहाबच्चे अब कम खर्चों में फिल्म से जुड़ी हर तरह की टेक्निक सीख सकते हैं. पूर्णिया में यह पहली बार हो रहा है जो कि बच्चों को फिल्म से जुड़ी या ग्राफिक 2D 3D डिजाइनिंग बीएफ एसएस बीएफ एक्स गेमिंग कार्टून सहित अन्य कई टेक्निकल ज्ञान लेंगे.
कोर्स करने के बादजॉब मिलेगी
पूर्णिया के बच्चे कम खर्चों में आसानी से हर तरह की फिल्म से जुड़ी और टेक्निकल चीजों को जल्दी से जल्दी सीख पाएंगे. उन्होंने कहा यहां कम से कम 7 महीने और अधिकतम 3 साल का कोर्स होता है.सबसे बड़ी बात उन्होंने बताते हुए कहा कि एरीना एनीमेशन पूर्णिया में जो भी बच्चे नामांकित होते हैं और प्रशिक्षण पूरा कर लेते हैं, उन बच्चों को संस्था प्रशिक्षण समाप्त होते ही जल्द से जल्द अच्छे पैकेज की जॉब उपलब्ध कराएगी.
.
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 15:10 IST






