
नई दिल्ली. बॉलीवुड की आने वाली फिल्म आदिपुरुष (adipurush) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म में सैफ लंकापति रावण का रोल निभा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसमें देखा गया कि राम बने प्रभाष पर सैफ अपने दमदार नेगेटिव किरदार से भारी पड़ गए. दर्शकों ने सैफ के लुक को खूब पसंद किया. बता दें कि आदिपुरुष 6 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म में सैफ के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को डायरेक्टर ओम राउट ने डायरेक्ट किया है.
गौरतलब है कि सैफ के लिए दूसरी बारी है जब वह ओम राउत के साथ काम करने जा रहे हैं और नेगेटिव रोल प्ले करने वाले हैं. इससे पहले सैफ ने ओम राउत की फिल्म ‘तन्हाजी: द अनसंग वारियर’ में ‘उदयभान सिंह राठौर’ का किरदार निभा कर अजय देवगन को जबरदस्त टक्कर दी थी. यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.
साल 2013 में फिल्म रेस की सेमी हिट होने के बाद ‘तन्हाजी: द अनसंग वारियर’ फिल्म सैफ के करियर के लिए टर्निंग प्लाइंट साबित हुई थी. इस फिल्म से पहले सैफ करीब एक दर्जन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप साबित हुई थी. इस लिस्ट में लाल कप्तान, बाजार, कालाकांडी, रंगून, हमशक्ल, बुलेट राजा, गो गोवा गॉन आदि फिल्में शामिल हैं.
2013 से लेकर 2020 तक सैफ का करियर बेहद डिजास्टर रहा है. बॉक्स ऑफिस पर लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने से सैफ एक फ्लॉप एक्टर की कैटगिरी में शामिल हो चुके थे. हालांकि तभी उनके करियर में ओम राउत ने एंट्री मारी और सैफ एक्टर से एक बार फिर विलेन बन गए. इससे पहले सैफ को विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओमकारा’ में निगेटिव रोल किया था. यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर प्लॉप साबित हुई थी लेकिन सैफ अपने नेगेटिव किरदार ‘लंगड़ा त्यागी’ के जरिए वाहवाही लूटने में सफल हुए थे. फिल्म तान्हाजी में सैफ दूसरी बार निगेटिव रोल किया था. कहा जाता है कि वो ओम राउत ही थे, जिन्होंने सैफ के डूबते करियर को बचा लिया था और बॉलीवुड में एक अलग इमेज बनाने का मौका दिया.
.
Tags: Actor Prabhas, Adipurush, Entertainment, Entertainment news., Entertainment Special, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 15:05 IST






