Prayagraj News: गंगा में नहाते वक्त RPF जवान समेत 3 बच्चे डूबे, चारों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

प्रयागराज में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बार फिर से हादसा हुआ
चार लोगों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बार फिर से हादसा हुआ. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान उमेश कुमार, उसके दो बच्चों के साथ ही पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई. चार लोगों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

दरअसल, पूरा मामला प्रयागराज के फाफामऊ के गंगा घाट का है, जहां पर बुधवार सुबह 101आरएएफ बटालियन में तैनात उमेश कुमार अपने दो बच्चों 11 साल के विवेक कुमार व आठ साल की बेटी दीपशिखा और पड़ोसी अभय सिंह के बच्चे 9 वर्षीय अभिनव को लेकर फाफामऊ गंगा घाट पर नहाने गए थे. जहां तीनों बच्चे पानी में खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए. बच्चों को डूबता देख उमेश कुमार उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन तेज बहाव के चलते वे खुद को संभाल नहीं सके और पानी में बह गए.

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और आरएएफ की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी  मशक्कत के बाद सभी के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया. आरएएफ के कमांडेंट मनोज गौतम के मुताबिक दोनों ही परिवारों का आज 101 आरएएफ से विदाई थी. दोनों ही परिवारों का ट्रांसफर 24 अप्रैल को ही 130 बटालियन और 82 बटालियन हो चुका था. उनके मुताबिक कुल 6 लोग गंगा तट पर नहाने गए थे, जिनमें से चार लोग दुर्घटना का शिकार हो गए.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

गौरतलब है कि हाल के दिनों में गंगा में नहाने के दौरान कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं. संगम तट पर बीते हफ्ते नहाने के दौरान 7 छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी. इसके अलावा गंगा नदी के कई अन्य घाटों पर भी नहाने के दौरान कई बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे. जिसके पास गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद लगातार नहाने के दौरान डूबने के मामले सामने आ रहे हैं.

Tags: Allahabad news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें