Cyclone Biparjoy: अब खतरनाक हो गया बिपरजॉय! द्वारका-कच्छा में मच सकती है तबाही! IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आईएमडी के महानिदेशक ने बताया कि 15 जून की शाम को गुजरात के तट से टकराएगा बिपरजॉय.
आईएमडी के मुताबिक सबसे अधिक बारिश देवभूमि द्वारका में हो सकती है.

नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जैसे-जैसे गुजरात के तटीय क्षेत्र के नजदीक पहुंच रहा है, वैसे ही इसका असर गंभीर होता जा रहा है. सबसे अधिक इसका प्रभाव गुजरात के कच्छ और द्वारका इलाके में देखने को मिल रहा है. वहीं मुंबई में भी तेज हवाएं और समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. इस बीच आईएमडी के निदेशक ने प्रेस वार्ता कर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का लेटेस्ट अपडेट दिया है.

आईएमडी के निदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि चक्रवात के लैंडफॉल के समय 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है. कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और गिर-सोमनाथ में आज 65-75 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

उन्होंने कहा कि देवभूमि द्वारका में बहुत भंयकर बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि कच्छ, पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जुनागढ़ जिले में बारिश हो सकती है. यहां बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है. आईएमडी निदेशक ने बताया कि चक्रवात पोरबंदर से 350 किलोमीटर, द्वारका से 290 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रभूत है. उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान के मुताबिक यह 15 जून को शाम के समय तट से टकराएगा, जिसकी रफ्तार 125-135 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्यंजय महापात्रा ने बताया कि अभी तूफान जखाउ पोर्ट से 280 किमी दूर है. हालांकि पिछले 6 घंटे से तूफान बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है. इसका मतलब है कि अब इसकी दिशा चेंज होगी. लेकिन इसके लैंडफाल में अभी कोई चेंज नहीं है. लैंडफॉल 15 जून की शाम को होगा. कच्छ, देभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर , जूनागढ़ और राजकोट में हवा आज 65 से 85 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी. पूर्वानुमान है कि जखाऊ पोर्ट के आसपास लैंडफाल होगा. उन्होंने बताया कि आज सबसे ज्यादा आंधी देवभूमि द्वारका, कच्छ में रहेगी. 16 को बनासकांठा में बारिश और 17 को राजस्थान में बारिश होगी.

Tags: Cyclone Biparjoy, Gujarat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें