
DU Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही आज एकेडमिक ईयर 2023-24 के लिए अंडर ग्रेजुएट (UG) प्रोग्रामों के लिए एडमिशन प्रोसेस (DU Admission 2023) शुरू कर दिया है. विश्वविद्यालय 68 कॉलेजों में 78 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए ऑफर कर रहा है. इसके अलावा 198 बीए प्रोग्राम कंबीनेशन है. जो भी उम्मीदवार Delhi University के UG प्रोग्राम में एडमिशन (DU UG Admission 2023) लेना चाहते हैं, वे DU Admission की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugadmission.uod.ac.in/ पर क्लिक करके भी DU UG Admission 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं. DU के कॉलेजों में 71,000 सीटें हैं. पिछले साल की तरह इस साल भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर के आधार पर दाखिले किए जाएंगे. कुलपति योगेश सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. हम आज CSAS-UG ओपेन कर रहे हैं. छात्र यूजी प्रोग्रामों के लिए आवेदन कर सकते हैं.”
कॉलेज ऑफ आर्ट्स में बीए फाइन आर्ट्स में भी इस वर्ष CSAS के माध्यम से एडमिशन होगा. खेल और ECA कोटा के तहत एडमिशन लेने वालों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा. DU VC योगेश सिंह ने कहा कि बी.कॉम विश्वविद्यालय का एक प्रमुख प्रोग्राम है. कुलपति ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) और NCWEB के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
DU Admission 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस- 250 रुपये अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस- 100 रुपये
ये भी पढ़ें…
इंटेलिजेंस ब्यूरो में कितनी मिलती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें इनका वर्किंग स्टाइल
NEET 2023 के बिना भी यहां से करें मेडिकल की पढ़ाई! बस देना होगा ये एग्जाम, जानें पूरी डिटेल
.
Tags: Admission, CUET 2023, Delhi University, DU
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 14:38 IST






