बादाम, पिस्ता और अखरोट तोड़ना लगता है मुश्किल काम, अपनाएं 4 सिंपल ट्रिक्स, मिनटों में बनेगा आसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इन ट्रिक्‍स की मदद से आप आसानी से इन्‍हें तोड़ सकते हैं.
इन्‍हें तोड़ने के लिए आपको किसी तरह के टूल्‍स की जरूरत नहीं.

How To Crack Nuts Easily: ड्राई फ्रूट्स ना केवल हमारी सेहत के लिए अच्‍छे होते हैंं, बल्कि इसका स्‍वाद भी काफी अच्‍छा होता है और लोग इसे खाना पसंद करते हैं. इनका इस्‍तेमाल किसी भी तरह के भोजन, खासतौर पर मिठाइयों के जायके को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है. आप इसे हेल्‍दी स्‍नैक्‍स के तौर पर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप बढ़ते बच्‍चों की डाइट में इसे शामिल करें तो बच्‍चों की ग्रोथ अच्‍छी हो सकती है और उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर हो सकता है. लेकिन सबसे मुश्किल काम इन्‍हें छिलकों से बाहर निकालना होता है. ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि आप अलग अलग नट्स को किस तरह छिलकों से निकाल सकते हैं और आसानी से तोड़कर खा सकते हैं.

नट्स खोलने के सिंपल तरीके 

अखरोट
अगर आप बिना किसी औजार के बड़ी आसानी से अखरोट तोड़ना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं सबसे आसान और असरदार उपाय. अखरोट को तोड़ने के लिए आपको औजार की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए आपको बस अपने घर के दरवाजे के पास जाना होगा. अब आप अखरोट के बीच के लाइन को सामने रखते हुए इसे अपने घर के दरवाजे और चौखट के बीच में उंगलियों से पकड़कर रखें. अब दूसरे हाथ से धीरे धीरे दरवाजे को बंद करना शुरू करें. आप देखेंगे कि बड़ी ही आसानी से अखरोट के मोटे और कड़े छिलके टूट जाएंगे और नट्स बाहर आ जाएगा. अब बाद अंदर से खाने वाले हिस्‍से को निकालें और ऐसे दूसरा अखरोट तोड़ें.

बादाम
बादाम का छिलका भी कई लोगों को तोड़ने में मुश्किल आती है. इसे तोड़ने के लिए आप हथौड़े का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि आप एक बादाम दो उंगलियों से पकड़ें और ज्‍वाइंट को फर्श पर रखें. अब दूसरे तरफ ज्‍वाइंट पर हथौड़े से वार करें. बादाम का छिलका खुल जाएगा. इस तरह आप आसानी से बादाम को छिलके से निकाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: kathal kaise kate: घर पर कटहल काटने में होती है परेशानी, जान लें देसी तरीका, नहीं होगा चिपकने का झंझट

पिस्‍ता
पिस्‍ता को जब भी खरीदें तो इस बात का ध्‍यान रखें कि इसके छिलकों में गैप हो. ऐसे पिस्‍ता आसानी से खुल पाते हैं. इसे खोलने के लिए आप दोनों हाथ का इस्‍तेमाल करें और अंगूठे की मदद से छिलके को दोनों तरफ खीचें. ये आसानी से खुल जाएगा.

ये भी पढ़ें: आम को घर पर करना है लम्बे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, फ्रेशनेस भी रहेगी बरकरार

मूंगफली
मूंगफली खोलने का भी एक सिंपल तरीका होता है. मूंगफली के एक तरफ आपको चिपके हुए ज्‍वाइंट नजर आएंगे. आप इस ज्‍वाइंट को उंगली और अंगूठे से दबाएं. ऐसा करते ही मूंगफली आसानी से टूट जाएगा और अंदर की फली बाहर आ जाएगी.

Tags: Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें