बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी होने वाला है घमासान, दशहरा पर होगा महामुकाबला, 3 महारथियों की होगी टक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड की 3 फिल्में जो इस वक्त सुर्खियों में हैं. 11 अगस्त को सिनेमाघरों पर एक साथ तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. सनी देओल, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर तीनों की टक्कर जबरदस्त होने वाली है. तीनों की फिल्म ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और ‘एनिमल’ में कौन बॉक्स ऑफिस पर परचम लहराने वाला है, ये कुछ महीने के इंतजार के बाद साफ हो जाएगा. लेकिन महामुकाबला सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, साउथ में भी होने वाला है. सुनकर आप भी एक्साइटेड हो गए न. लेकिन ये मुकाबला अगस्त में नहीं बल्कि दशहरे पर होने वाला है.

बॉलीवुड की तरह साउथ इंडस्ट्री में भी घमासान होने जा रहा है. ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और ‘एनिमल’ के तरह महामुकाबला तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में दशहरे पर देखने को मिलेगा. तेलुगु सिनेमा के तीन महारथी नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.

‘टाइगर नागेश्वर राव’ के साथ दिखेगा रवि तेजा का ‘तेज’
मास महाराजा के नाम से घर-घर में पहचाने जाने वाले रवि तेजा जल्द फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को वामसी ने डायरेक्ट कर रहे हैं. नूपुर सेनन और गायत्री भारद्वाज रवि तेजा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म का टीजर बता रहा है कि फिल्म में जोरदार एक्शन होने वाला है.

‘भगवंत केसरी’ में दम दिखाएंगे एनबीके
‘भगवंत केसरी’ में काजल अग्रवाल फिल्म में लीड रोल में हैं और श्रीलीला भी अहम किरदार में नजर आएंगी. वहीं, अर्जुन रामपाल इस फिल्म के साथ टॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं, फिल्म में वह नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म को अनिल रविपुडी डायरेक्ट कर रहे हैं. नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण यानी एनबीके का वो अंदाज लोगों के सामने आने वाला है, जो उन्होंने शायद गी देखा होगा. फिल्म में जोरदार एक्शन होने वाला है. ‘भगवंत केसरी’ दशहरा पर रिलीज होगी.

राम पोथिनेनी मचाएंगे ‘बोयापति रैपो’ से धूम
बोयापति श्रीनू और उस्ताद राम पोथिनेनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोयापति रैपो’ की पहली झलक ने भी सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाई थी. फिल्म के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग चल रही है और इसलमें जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा. बोयापति रैपो’ में एसएस थमन का म्यूजिक है. फिल्म श्रीलीला भी लीड रोल में है. फिल्म हिंदी समेत सभी साउथ इंडियन लैंग्वेंज में फिल्म 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी.

Tags: South Actress, South cinema, South Film Industry

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें