एक विवाह ऐसा भी… 51 ट्रैक्टर्स पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, 1 KM लंबा हुआ काफिला, झूम उठी दुल्हनिया



यह अनोखी शादी बाड़मेर में बीते सोमवार यानी 12 जून को हुई. बाड़मेर के गुड़ामालानी के सगराणियों की बेरी गांव के रहने वाले प्रकाश चौधरी की शादी रोली गांव की ममता के साथ हुई.

शादी को अनूठा बनाने के लिए दूल्हा प्रकाश 51 ट्रैक्टर्स पर अपनी बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा. बारात जब 51 ट्रेक्टर्स पर सवार होकर निकली तो इसका काफिला एक किलोमीटर लंबा हो गया. एक साथ इतने ट्रैक्टर देखकर राहगीर भी हैरान रह गए. दूल्हे के पिता जेठाराम कड़वासरा ने बताया उनकी खुद की बारात एक ट्रैक्टर पर गई थी. इसलिए बेटे की बारात 51 ट्रैक्टर्स पर निकाली है. हम किसान के बेटे है और ट्रैक्टर हमारा साथी है. पुराने जमाने में बाराती ऊंट या घोड़ों पर जाते थे. बाराती अपने ऊंट और घोड़े लाते थे. अब समय बदल गया है. हमने सबको ट्रेक्टर लेकर आने का बोला तो सभी लेकर आ गए. बारातियों का कहना था कि हम लोग ट्रैक्टर से खेती-बाड़ी करते हैं. उस पर बारात इस पर क्यों नहीं ले जा सकते हैं ? किसान के लिए इससे अच्छा और क्या साधन हो सकता है. प्रकाश कड़वासरा की बारात को सगराणियों की बेरी से 15 किलोमीटर दूर रोली गांव गई. इस दौरान 51 ट्रैक्टर्स पर 200 से ज्यादा बाराती सवार थे. बारात को पूरी तरह से सिस्टेमेटिक तरीके एक ही लाइन में चलाकर ले जाया गया.  दूल्हे प्रकाश चौधरी ने कहा की हम किसान हैं। सभी खेती-बाड़ी करते हैं. ट्रैक्टर किसान की पहचान है. मेरे पिता की बारात एक ट्रैक्टर पर निकली थी. अब पूरे परिवार ने सोचा क्यों न 51 ट्रैक्टर पर बारात ले जाई जाए. बारात जब लड़की वालों के घर पहुंची तो वहां ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर हो गए. दूल्हे के पिता जेठाराम ने बताया कि उनके पिता और दादा की बारात ऊंटों पर गई थी. हमारे परिवार में 20-30 ट्रैक्टर पहले से हैं. उनके किसान साथियों ने मिलकर कुल 51 ट्रैक्टर की सूची बनाई थी. सुबह जब बारात निकली थी तब 10-12 ट्रैक्टर और आ गए थे.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More