Ashes 2021-22: WTC फाइनल के ‘हीरो’ ने इंग्‍लैंड के बॉलर्स को किया था पस्‍त, बनाए थे 350 से अधिक रन


नई दिल्‍ली. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final) के बाद अब बारी एशेज 2023 की है, जिसमें 2 परंपरागत प्रतिद्वंद्वी ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड (England vs Australia) 16 जून से 5 टेस्‍ट की सीरीज में 2-2 हाथ करेंगे. टीम इंडिया के खिलाफ WTC फाइनल आसानी से जीतने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया, एशेज में भी इंग्‍लैंड को धूल चटाने को लेकर आश्‍वस्‍त है. इस विश्‍वास के कारण भी हैं. पैट कमिंस (Pat Cummins) की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. इसके अलावा एशेज सीरीज 2021-22 में इंग्‍लैंड को 4-0 के बड़े अंतर से हराने का मनोवैज्ञानिक लाभ भी उसे हासिल है. WTC फाइनल की पहली पारी में 163 रन बनाकर प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड (Travis Head) को एशेज सीरीज में बैट भी जमकर चला था. उन्‍होंने 59.50 के औसत और 86.02 के स्‍ट्राइक रेट से सर्वाधिक 357 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक था.

भले ही एशेज की मेजबानी इस बार इंग्‍लैंड कर रहा है, लेकिन अपने मैदानों पर भी ऑस्‍ट्रेलिया को हराना इंग्‍लैंड के लिए आसान नहीं रहने वाला. इसके लिए Bazball क्रिकेट के हिमायती कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स और कोच ब्रेंडन मैक्‍कुलम को अपने प्‍लेयर्स का असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना होगा.

चौथे टेस्‍ट में एंडरसन-ब्रॉड ने बचाई थी लाज
बात 2021-22 की एशेज सीरीज की बात करें, तो इंग्‍लैंड में इसमें बमुश्किल क्‍लीन स्‍वीप से बच पाया था. पहले 3 टेस्‍ट में बुरी तरह हारने के बाद वह अंतिम जोड़ी जेम्‍स एंडरसन और स्‍टुअर्ट ब्रॉड के बैटिंग कौशल की बदौलत चौथा मैच ड्रॉ करा पाया था. 388 रन के टारगेट के जवाब में इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में 100वें ओवर में जैक लीच के रूप में 9वां विकेट गंवा दिया था लेकिन एंडरसन-ब्रॉड ने शेष 2 ओवर में अपने विकेट न गंवाते हुए टीम को शर्मसार होने से बचा लिया था.ऑस्‍ट्रेलिया ने 5वां टेस्‍ट 146 रन से जीता था.

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से 5, इंग्‍लैंड की ओर से लगा था एक शतक
एशेज सीरीज 2021-22 एक तरह से बैटिंग-बॉलिंग दोनों में ऑस्‍ट्रेलिया-इंग्‍लैंड का बेमेल मुकाबला साबित हुई थी. जहां ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से सीरीज में 5 शतक लगे थे, वहीं इंग्‍लैंड के एक बैटर ने शतक जमाया था. ऑस्‍ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और उस्‍मान ख्‍वाजा ने सीरीज में 2-2 और मार्नस लुबेशन ने सैकड़ा जमाया था. इंग्‍लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्‍टॉ ही 3 अंकों तक पहुंच पाए थे.

रोहित शर्मा नहीं बनना चाहते थे टेस्ट कप्तान, 3 मैच ने बिगाड़ा राहुल का खेल, BCCI को आना पड़ा बीच में

बॉलिंग में चली थी कमिंस, स्‍टॉर्क और बोलैंड की तिकड़ी
बॉलिंग में पैट कमिंस, मिचेल स्‍टॉर्क और स्‍कॉट बोलैंड की तिकड़ी, इंग्‍लैंड के बैटरों पर कहर बनकर टूटी थी.कमिंस ने 18.04 के औसत से 4 मैचों में सर्वाधिक 21 विकेट लिए थे जबकि स्‍टॉर्क ने 5 मैचों में 19 और बोलैंड ने तीन मैचों में 18 विकेट लिए थे. इंग्‍लैंड के लिए 4 मैचों में 17 विकेट लेने वाले माक वुड सबसे कामयाब बॉलर रहे थे.

Tags: Ashes 2021-22, Ashes Series, Cricket, England vs Australia, Pat cummins, Travis Head

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More