
Optical Illusion Challenge: ऑप्टिकल एल्यूज़न यानि नज़रों का ऐसा धोखा कि आप देखते कुछ और हैं और दिखने कुछ और लगता है. एक बार और ऐसा ही नज़रों को भ्रमित करने वाला एल्यूज़न लेकर हम आपके लिए आए हैं. ये आंखों को ऐसी ही फरेबी तस्वीर दिखा रहा है एक और ऑप्टिकल एल्यूज़न (Clever Optical Illusion), जो पिछली पहेलियों (Mind Puzzles) से बिल्कुल अलग है.
वैसे तो पहेलियां सारी ही काफी मुश्किल होती हैं लेकिन अगर गणित के नंबर्स इसमें जुड़ जाएं तो ये और भी ज्यादा मुश्किल हो जाती हैं. आपके लिए एक ऐसी ही पहेली लेकर हम आए हैं, जो आपकी लॉजिकल सोच को चैलेंज करने वाली है. तो फिर देर कैसी, चलिए शुरू करते हैं ये दिलचस्प काम.
तस्वीर में मौजूद हैं कितने 8?
आपके सामने जो तस्वीर है, जिसे आप ध्यान से देखिए और गिनकर बताना ये है कि इसमें कितने 8 बने हुए हैं. तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @opticalillusionss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. आपको इसे ध्यान से देखना है और ये बताना है कि कुल कितने 8 इसमें आपको दिखाई दे रहे हैं – 4,5,7 या फिर 9.
हर किसी ने दिया अलग जवाब
आंखों को चकमा देने वाली इस तस्वीर को आप देखेंगे तो कनफ्यूज़ हो जाएंगे. मज़े की बात ये है कि हर किसी का जवाब इस सवाल पर अलग-अलग आ रहा है. किसी को चार या किसी को पांच 8 भी दिख रहे हैं. वैसे आपको कितने 8 दिखाई दिए क्योंकि इसका सही जवाब 9 है. अगर आप हर तरफ से पैटर्न को देखेंगे तो सही जवाब तक पहुंच जाएंगे.






