फूट-फूटकर रोने लगे तमिलनाडु के बिजली मंत्री, ED ने छापेमारी के बाद सेंथिल बालाजी को हिरासत में लिया


हाइलाइट्स

ईडी ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को हिरासत में ले लिया.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार से ही ईडी मंत्री के आवास पर छापेमारी कर रही थी.

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को तमिलडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को हिरासत में ले लिया. मंगलवार सुबह से चल रही छापेमारी के बाद देर रात को ईडी ने कार्रवाई की. हिरासत में लिये जाने के बाद मंत्री वी सेंथिल बालाजी को मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल लाया गया. इस दौरान मंत्री सेंथिल फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. ईडी ने मंत्री के साथ-साथ उनके करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की.

कार में बैठकर रो रहे थे बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी
बिजली मंत्री सेंथिल को अस्पताल लाने से पहले बुधवार तड़के सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. वहीं अस्पताल के बाहर जमकर ड्रामा देखने को मिला. कार की पीछे वाली सीट पर बैठे बिजली मंत्री अपने समर्थकों को एकत्रित देख फूट-फूटकर रोने लगे. वहीं डीएमके सांसद और अधिवक्ता एनआर एलंगो ने कहा कि सेंथिल बालाजी के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं. जब कोई व्यक्ति कहता है कि उसके साथ मारपीट की गई है तो डॉक्टरों को सभी चोटों की नोट करने की जरूरत है. हमें रिपोर्ट देखने के बाद ही चोट के बारे में पता चलेगा.

Tags: ED, Tamil nadu

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More