भोजपुरी के नीलकमल सिंह ने इस एक्ट्रेस संग मचाया धमाल, वायरल हुआ Mahbooba Hamar का वीडियो, मिले 20 लाख+ व्यूज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


#Video महबूबा हमार | #Neelkamal Singh New Song | Mahbooba Hamar | #Divya Ralhan | #Bhojpuri Gana: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को रेट्रो वाली मस्ती देने के लिए फिर से लौट आए हैं लोकप्रिय सिंगर नीलकमल सिंह. इसी बीच उनका नया गाना ‘महबूबा हमार’ सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ और इसका जादू ऑडियन्स पर खूब देखने को भी मिल रहा है. उनके नए म्यूजिक वीडियो को पुराने बॉलीवुड गाने के रेफरेंस से बनाया गया है और इसमें भोजपुरी स्टार बी-टाउन स्टार टक्कर दे रहे हैं. गाने के जरिए एक बार फिर से नीलकमल सिंह ने अपनी कला का लोहा मनवाया है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. यूं तो उनके एक से बढ़कर एक गाने आते रहते हैं, लेकिन सारेगामा हम भोजपुरी के साथ रिलीज उनके गाने की बात ही कुछ और होती है. ऐसा उनके चाहने वालों और भोजपुरी को सुनने – समझने वाले लोगों का कहना है.

इस गाने की एक और खास बात यह है कि गाने का म्यूजिक वीडियो सेंसेशनल है जिसमें दिव्या रालहन की अदाओं का जवाब नहीं. स्क्रीन पर उनका जलवा भी खूब देखने को मिल रहा है और उनके एक्सप्रेशन को भी लोग पसंद कर रहे हैं. 24 घंटे के भीतर इस गाने को 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. साथ ही नीलकमल सिंह के साथ उनकी केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है. इसको लेकर नीलकमल सिंह ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी ने इंडस्ट्री में क्रांति लाने का काम किया है. इस चैनल के आने के बाद भोजपुरी गीत – संगीत का ग्राफ ऊपर उठा है. नए कॉन्सेप्ट और नई सोच के साथ आज भोजपुरी गाने भी नए हुए हैं, जो लीक से हटकर है और यह दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है. मेरा यह गाना भी धमाकेदार है, इसलिए मैं दर्शकों से अपील है कि इसे खूब बड़ा बनाएं.
” isDesktop=”true” id=”6502263″ >

वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि एक और फन लविंग रोमांटिक गाना भोजपुरी के ऑडियन्स के लिए हाजिर है. गाना ‘महबूबा हमार’ सबों को झूमने पर मजबूर कर देगी. हम भोजपुरी के जोनर को और ग्राफ को आगे ले जाने में अब तक सफल रहे हैं. लेकिन अभी और भी कई चीजें हैं, जिस पर काम करना है और हम भोजपुरी फिल्म लेकर भी आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले हमने अपने गानों से ये साबित कर दिया है कि कंटेन्ट अच्छा हो तो दर्शक दिल खोल कर दुआ देते हैं. गाना ‘महबूबा हमार’ को आज लोग खूब इन्जॉय कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि इस पर खूब रील्स भी बनेंगे.

आपको बता दें कि गाना ‘महबूबा हमार’ को नीलकमल सिंह ने गाया है. दिव्या रालहन इसके म्यूजिक वीडियो को बेहद आकर्षक बनाती नजर आ रही हैं. गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीतकार आर्या शर्मा हैं. वीडियो टीम संजु का है जिसके निर्देशक संजय चौरसिया हैं जबकि कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं और प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri gaana, Neelkamal Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें