ओरी नहीं काजोल की लाडली का ये है BFF, न्यासा संग हर पार्टी में आता है नजर, क्या कर रहे हैं डेटिंग?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Nysa Devgan’s Boyfriend: मुंबई. काजोल और अजय देवगन की लाडली न्यासा (नीसा) देवगन अक्सर अपनी पार्टीज और ड्रेसेज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. बिजनेसमैन के बेटे ओरहान अवतरमाणि के साथ उनका नाम कई बार जुड़ चुका है. लेकिन खबर है कि न्यासा ओरी से भी ज्यादा किसी और शख्स के क्लोज हैं, जो अक्सर उनके साथ पार्टीज में नजर आते हैं. आइए, जानते हैं कौन हैं वो.

01

न्यासा देवगन पार्टी गर्ल हैं और अक्सर उन्हें कई पार्टीज में देखा जाता है. वे बीते दिनों ओरी के साथ अपनी फोटोज को लेकर खूब चर्चा में आई थीं. ओरी के साथ ही पार्टी फोटोज में एक और लड़का नजर आता है. खबर है कि ये लड़का ही न्यासा के दिल के करीब है. (instagram/Vedant Mahajan)

02

न्यासा और ओरी के साथ फोटोज में हमेशा जो लड़का नजर आता है उसका नाम है वेदांत महाजन. खबरों की मानें तो वेदांत और न्यासा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर हर पार्टी में साथ स्पॉट किए जाते हैं. (instagram/Vedant Mahajan)

03

ओरी और वेदांत एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और दोनों की ही न्यासा संग दोस्ती है. वेदांत और ओरी एक दूसरे के साथ कई बार फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. (instagram/Vedant Mahajan)

04

न्यासा अब 20 साल की हो गई हैं. उन्होंने सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथईस्ट ​एशिया से पढ़ाई की है और अब वे स्विट्जरलैंड के ग्लिन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से आगे की पढ़ाई कर रही हैं.(instagram/Vedant Mahajan)

05

वेदांत एक बिजनेसमैन हैं और इवेंट कम्पनी चलाते हैं. 25 साल के वेदांत कई स्टार किड्स की फ्रेंड लिस्ट में शामिल हैं. न्यासा और वेदांत की डेटिंग की खबरें आजकल अक्सर सामने आती रहती हैं. (instagram/Vedant Mahajan)

06

वेदांत की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से पढ़ाई की है. वे कई बड़े इवेंट्स आयोजित करवा चुके हैं, जिनमें कई सेलेब्स हिस्सा ले चुके हैं. (instagram/Vedant Mahajan)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें